फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Jhanvi stood first in physics competition

भौतिकी प्रतियोगिता में जाह्नवी रही प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 03:12 AM IST
विज्ञापन
Jhanvi stood first in physics competition
यमुनानगर। मुकंद लाल नेशनल कॉलेज के भौतिकी विभाग की ओर से भौतिकी के विभिन्न विषयों पर आधारित पॉवर प्वाइंट प्रतियोगिता करवाई। जिसमें स्नातक के विद्यार्थियों द्वारा बढ़ चढ़ कर भाग लिया गया। प्रतियोगिता में 51 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. नीति दरयाल, डॉ. नित्या कौशिक व प्रो. उमंग बरेजा ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में बीएससी की द्वितीय वर्ष की जाह्नवी ने पहला स्थान पाया। जबकि बीएसपी प्रथम वर्ष से प्रवीन ने द्वितीय स्थान पाया। वहीं बीएससी प्रथम वर्ष की वैष्णवी व विकास ने तीसरा स्थान पाया। भौतिकी विभागाध्यक्षा डॉ. अंकुर ने कहा कि ऐसेे प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुझान बढ़ता है तथा उनका सर्वांगीण विकास होता है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. पवन गाबा ने विजेताओं को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं अन्यों को बेहतरीन व लगन से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्रो. पंकज गुलाटी, प्रो. अनीता कांबोज, प्रो. काजल तथा प्रो. सचिन सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed