{"_id":"60a1718e8ebc3efbef74258e","slug":"jewelry-and-rod-recovered-from-the-killers-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl701471164","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपियों से गहने और रॉड बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारोपियों से गहने और रॉड बरामद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जगाधरी की गोमती गली में बुजुर्ग दंपती की हत्या के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों से चोरी की लगभग 15 तोले सोने के गहने व वारदात में प्रयुक्त हथियार रॉड को बरामद कर लिया है। वारदात के बाद आरोपियों ने चोरी के गहने व रॉड को किराए के कमरे में छिपाकर रखा हुआ था। रिमांड खत्म होने पर सोमवार को दोनों आरोपियों को फिर कोर्ट में पेश किया जाएगा।
जगाधरी की पुरानी अनाज मंडी की गोमती गली में एसबीआई से रिटायर्ड अफसर ऋषिपाल गोयल व उनकी पत्नी स्नेहलता करीब 35 साल से रहते थे। नौ मई की रात को दंपती की सिर में रॉड व तकिये से मुंह दबाकर हत्या कर दी गई थी। दस मई की सुबह करीब 11 बजे जब दंपती के बेटे अमित गोयल ने अपने पिता को फोन किया तो नंबर बंद मिला। इसके बाद उसने अपने भतीजे सरस्वती कालोनी निवासी विवेक को फोन कर उनके घर पर भेजा। जब वह घर पहुंचा तो कमरे में उसके दादा ऋषिपाल व दादी स्नेहलता अलग-अलग बेड पर मृत पड़े थे। ऋषिपाल के मुंह पर तकिया रखा हुआ था। स्नेहलता के सिर में चोट लगी हुई थी। स्नेहलता के कान, हाथ व गले से ज्वेलरी गायब थी। पुलिस ने तब अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया था।
बाद में सामने आया था कि घर से करीब 15 तोले सोने के गहने और सात हजार रुपये भी गायब है। 13 मई को सीआईए वन की टीम ने इस मामले में इंदिरा कालोनी निवासी हर्ष उर्फ लक्की व गोमती गली निवासी रजत को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार आरोपी हर्ष मृतक दंपती के घर के पीछे किराए के मकान में रहता है। यहां उसकी दोस्ती रजत के साथ हो गई थी। दोनों आरोपी बेरोजगार थे। उन्हें पता था बुजुर्ग दंपती घर पर अकेला रहता था। इसलिए उन्होंने दंपती घर चोरी करने की योजना बनाई।
विज्ञापन
योजना के तहत नौ मई की रात को चोरी करने के लिए दोनों आरोपी रॉड लेकर छत के रास्ते दंपती के घर में घुसे। जब आरोपी चोरी करने लगे तो स्नेहलता जाग गई। इस दौरान आरोपियों ने उसकी सिर में रॉड मार दी। स्नेहलता की आवाज सुनकर ऋषिपाल की आंख खुल गई। इससे पहले वह बिस्तर से उठ पाते एक आरोपी ने तकिये से उनका मुंह दबा दिया और दम घोट कर उनकी हत्या कर दी थी। दोनों आरोपियों को पुलिस ने तीन दिन के रिमांड पर लिया हुआ है। सोमवार उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। सीआईए वन इंचार्ज राकेश मटोरिया का कहना है कि आरोपियों से वारदात के दौरान चोरी किया गया सामान व रॉड को बरामद कर लिया गया है। सोमवार को उन्हें फिर कोर्ट में पेश किया जाएगा।