फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Jewelery worth 1.5 lakh including 45 thousand was stolen from two houses

दो घरों से 45 हजार समेत डेढ़ लाख के गहने चोरी किए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Jewelery worth 1.5 lakh including 45 thousand was stolen from two houses
यमुनानगर। चोरों ने दो अलग-अलग घरों को निशाना बनाकर 45 हजार की नकदी समेत डेढ़ लाख गहने व सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रोफेसर कॉलोनी निवासी मदन कुमार ने बताया कि वह ड्राइवर है। दो जुलाई को उसकी पत्नी बच्चों को लेकर मायके गई थी। वह भी अपनी ड्यूटी पर चला गया था। ड्यूटी खत्म करने के बाद जब वह घर पहुंचा तो उसने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था। अंदर अलमारी का लॉकर भी टूटा हुआ था। कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर अलमारी के अंदर से 40 हजार की नकदी, सोने की बालियां, पायल, कैमरा, प्लाट की रजिस्टरी व अन्य सामान गायब था। इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उधर, सुभाष नगर निवासी संतोष कुमार ने बताया कि दो जुलाई की रात को वह अपने घर में सो रहा था। रात करीब तीन बजे उसकी आंख खुली तो उसने देखा उसका मोबाइल गायब था। उसने अपनी पत्नी को उठाकर जांच की तो घर से बैग गायब मिला। जिसमें पांच हजार रुपये व सात तोले चांदी के गहने थे। आरोप है कि अज्ञात ने उनके घर में घुसकर उसका मोबाइल व उसकी पत्नी का बैग चोरी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस स्टैंड पर रेल कर्मी की काटी जेब
यमुनानगर। विकास नगर निवासी सतीश कुमार ने बताया कि वह रेलवे वर्कशॉप में कार्यरत है। तीन जुलाई की शाम करीब साढ़े पांच बजे वह अपनी बहन को सहारनपुर की बस में छोड़ने के लिए बस स्टैंड आया था। जब वह अपनी बहन को बस में बैठाने लगा तो भीड़ बहुत अधिक थी। आरोप है कि इस दौरान किसी ने उसकी जेब से पर्स चुरा लिया। पर्स में 15 हजार रुपये, आधार कार्ड, एटीएम व अन्य दस्तावेज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed