फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   brother in law tried to misdeed with women in Yamunanagar husband gave divorce

यमुनानगर: जेठ ने की महिला से दुष्कर्म की कोशिश, पति को बताया तो तीन तलाक बोल घर से निकाला

Sun, 14 Nov 2021 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 14 Nov 2021 01:09 AM IST
सार

यमुनानगर की महिला ने अपने पति और जेठ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस को शिकायत दी है कि उसके जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर मारपीट की। जब उसने अपने पति को सब बताया तो उसे ही कसूरवार ठहराया गया। बाद में तीन तलाक बोल घर से निकाल दिया गया।

विज्ञापन
brother in law tried to misdeed with women in Yamunanagar husband gave divorce
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल

विस्तार

यमुनानगर जिले के जगाधरी की एक कॉलोनी निवासी महिला ने अपने जेठ पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि जब उसने इस बारे में अपने पति को बताया तो उसने उल्टा उसे ही कसूरवार ठहराया और उसकी एक न सुनी। इसके बाद आरोपी ने उसे तीन बार तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। महिला थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके जेठ, पति व अन्य पर केस दर्ज कर लिया है। एक कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका निकाह जनवरी माह में हुआ था। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-फिल्मी: बस्ती वालों मेरी शादी करवाओ...नहीं तो कूद जाऊंगा, शोले के वीरू की तरह टावर पर चढ़ा युवक
विज्ञापन


निकाह के कुछ दिन तक सब कुछ ठीकठाक रहा। बाद में जेठ सद्दाम उस पर गलत नजर रखने लगा। इस दौरान पति जमात में कुछ दिनों के लिए बाहर चला गया था। एक दिन वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान जेठ आया और उसे गलत नीयत से पकड़ लिया। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और दुष्कर्म करने की कोशिश की। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हुए। उसे किसी तरह से बचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-प्रेमी जोड़ों को सुरक्षा: सभी जिलों में बनेंगे प्रोटेक्शन होम, महिला और बाल विकास विभाग होगा नोडल विभाग

पति के जमात से लौटने के बाद महिला ने उसे इस बारे में बताया। आरोप है कि पति ने उसकी कोई बात नहीं सुनी। उल्टा उसे ही भला-बुरा कहने लगा और अपने भाई को कुछ नहीं कहा। इसके बाद आरोपी ने उसे ही तीन बार तलाक बोलकर घर से बाहर निकाल दिया। महिला थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है कि आरोपी जेठ व पति पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed