फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   ITI: Fourth phase merit list will be released today, Yamunanagar

आईटीआई : आज जारी होगी चौथे चरण की मेरिट लिस्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
ITI: Fourth phase merit list will be released today, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। आईटीआई में दाखिला के लिए चौथे चरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सोमवार को चौथे चरण के लिए मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इसी के साथ दाखिला के लिए दस्तावेज जांच शुरू हो जाएगी। 17 नवंबर तक दस्तावेजों की जांच की जाएगी। फीस भरने की अंतिम तारीख 18 नवंबर होगी।
अभी तक चौथे चरण में भी विद्यार्थियों का रुझान नहीं दिखाई दे रहा है। आवेदन के लिए बहुत ही कम संख्या में विद्यार्थी पहुंचे हैं। आवेदन के अनुरूप ही मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। वहीं इससे पहले तीन चरणों में भी विद्यार्थियों का दाखिला में रुझान बहुत कम देखने को मिला है। आवेदन के अनुरूप विद्यार्थियों ने दाखिला में रुचि नहीं दिखाई है।
विज्ञापन

इस बार आईटीआई में अब तक सबसे ज्यादा आवेदन हुए हैं। आईटीआई की कुल 1320 सीट के लिए 13200 से ज्यादा विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। तीन चरण के बाद भी 47 प्रतिशत ही दाखिले हो पाएं हैं। विभाग की दाखिला प्रक्रिया चार चरणों में करवाने की योजना थी। विद्यार्थियों का रुझान न मिलने के कारण विभाग ने पांचवां चरण भी करवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईटीआई में दाखिला लेने के तीन चरण पूरे हो चूके हैं। तीन चरणों में करीब 53 प्रतिशत विद्यार्थी दाखिला लेने नहीं पहुंचे। पहले चरण में कुल 747 विद्यार्थियों को सीट अलॉट की गई थी, जिसमें कुल 410 विद्यार्थियों ने ही दखिला लिया। वहीं दूसरे चरण की सूची में 399 विद्यार्थियों को सीट दी गई थी, जिसमें से कुल 221 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। तीसरे चरण की संशोधित सूची में 534 को सीट दी गई, जिसमें कुल 265 ने ही दाखिला लिया।
पहले चरण में सीट मिलने के बाद 337 दूसरे चरण में 157 और तीसरे चरण में 245 विद्यार्थी नहीं पहुंचे और दूसरे चरण में 21 और तीसरे चरण में 24 विद्यार्थियों के दस्तावेजों में कमी के कारण उनके आवेदन निरस्त कर दिए गए।तीन चरणों में कुल 1680 विद्यार्थियों को सीट दी गई थी, जिसमें कुल 784 ने दाखिला लिया है। इस दौरान कुल 47 प्रतिशत ही दाखिले हुए जबकि 53 प्रतिशत संस्थान नहीं पहुंचे।

विद्यार्थियों के लिए हेल्प डेस्क स्थापित : बेनीवाल
आईटीआई के प्रिंसिपल मनदीप सिंह बेनीवाल ने बताया कि चौथे चरण की मेरिट लिस्ट सोमवार को जारी की जाएगी। लिस्ट जारी होने के साथ दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी जाएगी। मोबाइल पर संदेश मिलने पर विद्यार्थी दस्तावेज की जांच के लिए पहुंचे। विद्यार्थियों की सहायता के लिए संस्थान में हेल्प डेस्क स्थापित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed