फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   ITI: 440 students got seat in fourth merit list, Yamunanagar

आईटीआई : चौथी मेरिट लिस्ट में 440 विद्यार्थियों को मिली सीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
ITI: 440 students got seat in fourth merit list, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया के चौथे चरण की मेरिट लिस्ट में भी विभाग का पोर्टल धोखा दे गया। सुबह से लिस्ट जारी होने का इंतजार कर रहे स्टाफ सदस्य और विद्यार्थी पूरा दिन खाली बैठे रहे। शाम चार बजे पोर्टल शुरू हुआ और लिस्ट जारी की गई। इस दौरान कुल 440 विद्यार्थियों को सीट अलॉट की गई।
लिस्ट जारी होने के पहले दिन संस्थान में एक भी विद्यार्थी नहीं पहुंचा। पूरा दिन खाली बैठकर स्टाफ सदस्य भी शाम पांच बजे लौट गए। चौथे चरण में 15 से 17 नवंबर तक दस्तावेजों की जांच होनी है। परंतु सोमवार का दिन पूरा इंतजार में ही बीत गया। दोपहर तक लिस्ट जारी न होने पर सभी ने आज सूची आने की उम्मीद छोड़ दी। संस्थान पहुंचे कुछेक विद्यार्थी भी लौट गए। परंतु शाम को लिस्ट जारी हुई, परंतु संस्थान बंद होने का समय होने के कारण विद्यार्थी नहीं आए। मंगलवार को विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

प्रक्रिया का पहला दिन यूं ही बेकार हो गया। अब दस्तावेज जांच के मात्र दो दिन बाकी है। जबकि 440 विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच होनी है। यानि सुबह नौ से शाम पांच बजे तक हर दिन 220 विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच की जानी है। परंतु एक दिन में इतनी जांच संभव नहीं है। वहीं मंगलवार को कम विद्यार्थी पहुंचे तो 17 नवंबर को अधिक जांच नहीं हो पाएगी। ऐसे में विभाग को अतिरिक्त दिन देना होगा। संभव है कि विभाग इस प्रक्रिया की अंतिम तिथि बढ़ाकर 18 नवंबर कर दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईटीआई के प्रिंसिपल मनदीप सिंह बेनीवाल ने बताया कि चौथे चरण की सूची सोमवार को शाम चार बजे जारी हुई। देरी से सूची जारी होने के कारण विद्यार्थी दस्तावेज जांच के लिए नहीं पहुंचे। मंगलवार सुबह से ही जांच कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों से अपील है कि वे संस्थान पहुंचे और मूल दस्तावेजों की जांच करवाए। प्रक्रिया में देरी हो रही है, ऐसे में विद्यार्थी विलंब न करें।

बनाए गए हैं सहायता केंद्र
दाखिला प्रक्रिया के दौरान संस्थान आने वाले विद्यार्थियों को परेशानी न हो, इसके लिए आईटीआई में सहायता केंद्र बनाए गए हैं। प्रिंसिपल मनदीप सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए छह सहायता केंद्र बनाए गए हैं। छह टीम इसके लिए नियुक्त की गई हैं। प्रत्येक टीम में तीन तीन सदस्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed