{"_id":"62f815c474fbaa55915e157e","slug":"it-was-the-mother-who-was-strangled-with-chunari-and-put-the-innocent-to-death-yamuna-nagar-news-knl1178357127","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनरी से गला घोट मां ने ही उतारा था मासूम को मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनरी से गला घोट मां ने ही उतारा था मासूम को मौत के घाट
विज्ञापन
यमुनानगर। मां ने ही बहन को चुन्नी से गला घोंटकर मार डाला। साथ में एक अंकल भी थे। मना करने पर मां ने कहा था कि हमारे साथ ये कहां-कहां धक्के खाएगी। बहन की हत्या के बाद अंकल अपने घर चले गए और मां ने बहन को गुरुद्वारे में छोड़ दिया। मेरे पूछने पर उसने कहा था कि अब बाबा जी इसका संस्कार करेंगे। यह कहना है एक आठ साल के मासूम का, जो अपनी बहन की हत्या और मां के गुनाह का चश्मदीद है। उसने शनिवार को मीडिया और पुलिस के समक्ष वारदात का खुलासा किया। दूसरी ओर मामले में हत्यारोपी मां को गिरफ्तारी के बाद रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार महिला ने स्वीकार किया है कि पंजाब के एक व्यक्ति संग उसका प्रेम प्रसंग था, जिसे लेकर हुए विवाद के बाद वे घर से फरार हो गई थी।
घटनाक्रम के अनुसार, पति से विवाद के बाद महिला नौ अगस्त को गांधी नगर के कुलदीप नगर से अपने बेटे और बेटी के साथ लापता हो गई थी। पति की ओर से उसके लापता होने की शिकायत गांधी नगर थाना में 10 अगस्त को दर्ज कराई गई थी। इसके बाद 11 अगस्त की देर शाम अमृतसर स्वर्ण मंदिर परिसर में तीन वर्षीय बेटी मृत पाई गई थी। पुलिस ने जब स्वर्ण मंदिर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो उसमें एक महिला बच्ची को गोद में लिए हुए दिखाई दी। इसके बाद यह वीडियो फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दूसरी ओर बेटी को मौत के घाट उतारने की आरोपी मां अमृतसर से करीब 230 किलोमीटर दूर पंजाब के राजपुरा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंची, लेकिन इससे पहले ही वीडियो फुटेज पुलिस के पास पहुंच चुका था। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने गुनाह स्वीकार कर लिया। दूसरी ओर जानकारी मिलने पर पिता बेटे को लेकर यमुनानगर आ गया। यहां शनिवार को आठ साल के मासूम बेटे ने मीडिया और पुलिस के समक्ष बहन की हत्या का खुलासा किया।
उधर, पुलिस की पूछताछ में आरोपी महिला ने भी गुनाह स्वीकार किया है। पुलिस के अनुसार महिला का पंजाब के एक व्यक्ति के साथ प्रेस प्रसंग चल रहा था। उसके पति ने उसे मोबाइल पर चैटिंग करते हुए पकड़ लिया था, जिसे लेकर हुए विवाद के बाद ही वह बच्चों समेत घर छोड़कर निकल गई थी। महिला को रिमांड पर लेकर पुलिस अब आरोपी प्रेमी की तलाश में दबिश दे रही है।