फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   It rained for an hour; there is a possibility of rain today as well

Yamuna Nagar News: एक घंटे बरसा पानी आज भी बारिश होने की संभावना

Sun, 23 Aug 2026 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 23 Aug 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
It rained for an hour; there is a possibility of rain today as well
सुबह बारिश के दौरान शहर की गोबिंदपुरी रोड से गुजरते लोग। संवाद
जगाधरी। जिले में शनिवार को मौसम का मिजाज कई बार बदला। सुबह बादल छाए रहे और करीब साढ़े दस बजे शुरू हुई बारिश साढ़े 11 बजे तक जारी रही। करीब एक घंटे हुई बारिश के बाद चली हवा से मौसम सुहावना हो गया। दोपहर में धूप निकली और शाम को बादल छा गए। मौसम विभाग ने दो दिन बारिश का पूर्वानुमान दिया है।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार रविवार को तेज बारिश होने की संभावना है। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ करीब 15 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। बारिश के बाद बनी उमस से हवा ने राहत दी और मौसम में ठंडक बनी रही।
विज्ञापन

दोपहर में धूप निकलने के बावजूद मौसम अपेक्षाकृत सुहाना बना रहा। शाम को बादल छाने और हवा चलने से मौसम फिर सुहावना हो गया। इसका असर बाजारों में भी दिखाई दिया। शाम के समय लोग घरों से बाहर निकले और बाजारों में रौनक रही। शनिवार को मौसम में हुए बदलाव से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि जिले में दो दिन बारिश का येलो अलर्ट है। रविवार को तेज बारिश होने की संभावना है। बारिश होने पर तापमान में तीन से चार डिग्रीतक गिरावट आ सकती है। अगले सप्ताह भी बादल छाए रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed