{"_id":"5d7005858ebc3e01320282fd","slug":"innugration-yamuna-nagar-news-rtk515980250","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा की तरक्की देखकर आगे बढ़ें दूसरे प्रदेश: रिजिजू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा की तरक्की देखकर आगे बढ़ें दूसरे प्रदेश: रिजिजू
विज्ञापन
गांव टोपराकलां में अशोक स्मम्भ का शिलान्यास करते खेल एंव युवा मामलों के राज्यमंत्री किरेन रिजिज
- फोटो : YAMUNA NAGAR
जिले के गांव टोपरा कलां में केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के राज्य मंत्री किरेन रिजिजू ने अशोक चक्र के परिसर में सिंह चतुर्मुख अशोक स्तंभ का शिलान्यास कर भूमि पूजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस स्थल को पर्यटन के रूप में भी विकसित किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने राज्य में अनेक विकास कार्य किए हैं। हरियाणा की तरक्की से आमजन बहुत खुश है। देश के अन्य राज्य को भी हरियाणा के विकास को देखकर आगे बढ़ना चाहिए। हरियाणा की धरती महान गुरुओं और महापुरुषों की धरती है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों ने खेलों के क्षेत्र में देश का नाम रोशन किया है। प्रदेश के कई खिलाड़ियों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश के लिये मेडल जीतकर देश को कई बार सम्मानित करवाया। प्रदेश की बेटियां भी खेलों के क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही है। उन्होंने कहा कि गांव टोपरा में बन रहे अशोक स्तंभ से गांव, जिले, प्रदेश व देश का नाम दुनियाभर में चमकेगा। महात्मा गौतम बुद्ध ने दुनिया को अहिंसा का मार्ग दिखाया था। गांव टोपरा में अशोक स्तंभ बनने से आज की युवा पीढ़ी सम्राट अशोक व महात्मा गौतम बुद्ध के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल कर सकेंगे। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि अशोक स्तंभ के लिये वह सरकार से ज्यादा से ज्यादा राशि दिलवाएंगे।
इस अवसर पर कुरुक्षेत्र सांसद नायब सैनी ने अशोक स्तंभ के लिये 11 लाख रुपये की ग्रांट राशि देने की घोषणा की। इस अवसर पर सांसद अंबाला रतनलाल कटारिया, विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल गुर्जर, विधायक श्याम सिंह राणा, डीसी मुकुल कुमार, एसपी कुलदीप सिंह, एसडीएम रादौर कंवरसिंह, तहसीलदार अशोक कुमार, बीडीपीओ मार्टिना महाजन, हरपाल, मुनीष नेहरा, राकेश शर्मा, महेन्द्र खदरी, अर्जुन पंडित, राजकुमार शर्मा, विनोद सिंगला, डॉ. ऋषिपाल सैनी, चरणसिंह टोपरा, कल्याण सिंह मंधार, हैप्पी मुंजाल, रूपेन्द्र मल्ली, सुखदेव नागल, विक्रम बैंडी, सुनीता रानी, राजकुमार घिलौर आदि मौजूद रहे।