{"_id":"67ba207a3a8d3fff350e6057","slug":"information-given-about-opportunities-available-in-upsc-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-133529-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: यूपीएससी में उपलब्ध अवसरों की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: यूपीएससी में उपलब्ध अवसरों की दी जानकारी
Sun, 23 Feb 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 23 Feb 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। मुकंद लाल नेशनल कॉलेज में प्लेसमेंट सेल व पेंग्विन बायोलॉजिकल सोसायटी ने कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए रोजगार अवसरों पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। चाणक्य एकेडमी चंडीगढ़ से प्रेरक वक्ता गिरीश आनंद, आईआईटी कानपुर के एलुमनाई आकाश ने विद्यार्थियों को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) में उपलब्ध अवसरों के बारे में अवगत करवाया।
प्रेरक वक्ता गिरीश ने विद्यार्थियों को अपने उद्देश्य अनुरूप मेहनत करने के लिए प्रेरित किया और प्रभावी संचार के बारे में अवगत करवाया। इसके बाद आकाश ने यूपीएससी परीक्षा की योग्यता, समय सीमा व आवेदन प्रक्रिया और संघ लोक आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा के बारे में फैले भ्रम के बारे में विद्यार्थियों के प्रश्नों के जवाब दिए।
उन्होंने इस परीक्षा के सिलेबस और इसकी तैयारी के लिए उपलब्ध पुस्तकों की जानकारी दी और इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने संबंधित जानकारी दी। प्राचार्य डाॅ. अनिल धवन ने विद्यार्थियों को लगातार परिश्रम करते रहने के लिए प्रेरित किया। इस गतिविधि के दौरान 300 विद्यार्थी उपस्थित रहे।