फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Indecent picture made by editing photos of Prime Minister, RSS chief and Maa Durga, viral on Facebook

प्रधानमंत्री, आरएसएस प्रमुख व मां दुर्गा की फोटो एडिट कर बनाया अश्लील चित्र, फेसबुक पर की वायरल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Indecent picture made by editing photos of Prime Minister, RSS chief and Maa Durga, viral on Facebook
यमुनानगर। नवदुर्गा अष्टमी के दिन फेसबुक पर एक व्यक्ति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और मां दुर्गा की फोटो एडिट कर आपत्तिजनक फोटो वायरल कर दिए। यह पोस्ट विजेंद्र कुमार यादव नाम की फेसबुक आईडी से अपलोड की गई। इस संबंध में हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष एडवोकेट दिनेश कुमार चौहान की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई है। शहर थाना पुलिस ने आरोपी विजेंद्र कुमार यादव के खिलाफ केस दर्ज कर साइबर सेल की मदद से आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एडवोकेट दिनेश कुमार चौहान ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सुबह 10 बजे उसके पास रमेश कुमार चौहान का फोन आया। उसने बताया कि फेसबुक पर विजेंद्र कुमार यादव नामक व्यक्ति की आईडी से मां दुर्गा के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के संबंध में आपत्तिजनक पोस्ट डाले गए हैं। जानकारी मिलने पर विजेंद्र कुमार यादव की आईडी सर्च कर यह पोस्ट देखी। आरोप है कि इससे हिंदू समाज की भावनाएं आहत हुईं हैं। इसके बाद इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी गई। साथ ही बताया गया कि आरोपी ने जानबूझ कर धार्मिक भावनाएं आहत करने के लिए फेसबुक पर फोटो वायरल किया है। शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि मामले में विजेंद्र कुमार यादव नाम के व्यक्ति पर आईटी एक्ट व धार्मिक भावनाओं को आहत करने का केस दर्ज किया गया है। साइबर सेल की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed