{"_id":"611829278ebc3edfa72caf36","slug":"indecency-stone-pelting-at-home-for-complaing-about-molesting-minor-daughter-yamuna-nagar-news-knl800018179","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ करने की शिकायत करने पर की अभद्रता, घर पर की पत्थरबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ करने की शिकायत करने पर की अभद्रता, घर पर की पत्थरबाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने दो भाइयों पर उसकी नाबालिग बेटी का पीछा कर मोबाइल नंबर मांगने और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। महिला ने जब आरोपियों के माता पिता को शिकायत की तो उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। इसके बाद आरोपियों ने उसके घर पर ईंट पत्थर फेंके और जान से मारने की धमकी दी। सदर पुलिस ने दोनों भाइयों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके दो लड़के व दो लड़कियां है। उसकी 17 साल की बेटी जब भी जिम व अन्य कार्यों से घर से बाहर जाती है तो राजेश विहार कॉलोनी निवासी गौरव व उसका भाई सौरभ उसकी बेटी का पीछा कर उसे परेशान करते है। कुछ दिन पहले दोनों भाइयों ने उसकी बेटी का पीछा कर उसका मोबाइल नंबर मांगा। ये बात उसकी बेटी ने घर आकर उसे बताई। जब उसने आरोपियों के मां बाप से शिकायत की तो उन्होंने उल्टा उसे ही अपशब्द कहकर दुतकारा। आरोप है कि शुक्रवार को आरोपी उसके घर आए और उसकी बेटी को धमकाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके घर पर ईंट पत्थर फेंके। परेशान होकर उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। सदर थाना पुलिस ने मामले में दोनों भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर थाना प्रभारी विजय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।