फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Increased water level in Yamuna river, farmers worried

यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा, किसान चिंतित

Fri, 28 Mar 2014 01:05 AM IST
अमर उजाला यमुनानगर
अमर उजाला यमुनानगर Updated Fri, 28 Mar 2014 01:05 AM IST
विज्ञापन
Increased water level in Yamuna river, farmers worried
यमुनानगर। यमुना नदी में बढ़े जलस्तर से रादौर के करीब दस गांवों में लगी फसल पर संकट मंडराने लगा है। इससे चिंतित किसान वीरवार को लघु सचिवालय पहुंचे। यहां उन्होंने डीसी को ज्ञापन देकर नदी में बढ़े जलस्तर को कम करने के लिए पानी का बहाव नहरों की ओर करने की मांग की। इस पर डीसी ने ग्रामीणों को समस्या को उचित समाधान किए जाने का आश्वासन देकर सिंचाई विभाग के एसई को मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

डीसी को दिए ज्ञापन में जिला परिषद् सदस्य शिव कुमार, रामकुमार, संजीव कुमार, रतनलाल, राजकुमार, रमेश, मोनू, अश्वनी ने बताया कि सब तहसील रादौर के दस गांवों की जमीन यमुना नदी के पार लगती है। ऐसे में यमुना नदी के किनाराें पर बसे किसानों की हजारों एकड़ फसल बरसात के सीजन में यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने पर खराब हो जाती है। वहीं, कुछ समय से बरसात अधिक होने पर मौजूदा समय में भी नदी में पानी का बहाव तेज है, जो फसल को कभी भी खराब कर सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि नदी किनारे से लगते सैकड़ों एकड़ खेतो में अधिकतर किसानों ने गन्ने की खेती कर रखी है, जो तैयार होकर शुगर मिल में जाने के लिए अंतिम चरण में है। ऐसे में यदि फसल खराब होती है तो किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा। इसीलिए किसानों की मांग है कि प्रशासन जल्द इस दिशा में नदी में पानी के बहाव को कम करने के लिए उसका रूख नहरों की ओर करे। डीसी ने किसानों की मांग पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

नदी किनारे लगते इन गांवों में समस्या: रादौर के रामगढ़, जठलाना, नकुम्भ, ढाकवाला, माजरी, नगला, नगली, प्रह्लादपुर, गुमथला, करहेड़ा आदि गांव यमुना नदी के किनारे लगते हैं, जहां बीते कुछ वषों में भी बाढ़ के कारण किसानाें की सैकड़ाें एकड़ फसल बर्बाद हो गई थी। अब जब यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है, तब किसानों को फिर से फसल को लेकर चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed