फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Income tax department's action going on for three days at rice trader's house completed, took many documents along

चावल कारोबारी के घर तीन दिन से चल रही आयकर विभाग की कार्रवाई पूरी, कई दस्तावेज ले गए साथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
Income tax department's action going on for three days at rice trader's house completed, took many documents along
यमुनानगर। सेक्टर-18 में चावल कारोबारी कक्कड़ के घर पर तीन दिन से चल रही आयकर विभाग की छापामारी शनिवार देर रात पूरी हो गई। रात को ही आयकर विभाग की टीम वापस लौट गई। टीम के वापस जाने पर कारोबारी व उनके परिवार ने राहत की सांस ली। वहीं दिनभर कारोबारी के घर शुभचिंतकों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की टीम चावल कारोबारी के घर से मिले महत्वपूर्ण दस्तावेज साथ लेकर गई है। इसमें कारोबारी द्वारा खरीदे गए चावल और जहां-जहां सप्लाई किया गया उसका जिक्र है। टीम अब मिलान करेगी कि कारोबारी द्वारा कहां से कितना चावल खरीदा गया और इसे किस रेट पर निर्यात किया गया। घर से कितनी नकदी और गहने मिले हैं, इस पर भी आयकर विभाग के अधिकारियों ने कोई बात करने से साफ इंकार कर दिया। अधिकारियों ने कहा कि दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद ही वह कुछ बता सकेंगे।
विज्ञापन

छापामारी से अन्य की भी बढ़ी धड़कने
आयकर विभाग की छापामारी के दौरान तीन दिन तक भले ही टीम एक कक्कड़ निवास में पड़ताल करती रही, लेकिन इससे अन्य कारोबारियों की चिंता बढ़ी रही। बताया जा रहा है कि इस दौरान छापामारी के डर से कई फैक्ट्रियों व कार्यालयों पर भी ताला लटक रहा। विदित हो कि इससे पहले जनवरी में आयकर विभाग ने यमुनानगर के इनेेलो से पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के घर, कार्यालय पर छापामारी की थी। इसके अलावा लक्कड़ मंडी में लकड़ी का काम करने वाले टिंबर आढ़ती पर भी छापामारी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed