फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   In the production warrant, the shooters pointed out while limping

Yamuna Nagar News: प्रोडक्शन वारंट में शूटरों ने लंगड़ाते हुए की निशानदेही

Fri, 27 Feb 2026 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 27 Feb 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
In the production warrant, the shooters pointed out while limping
निशानदेही के लिए पहुंचे फायरिंग करने वाले आरोपी। संवाद - फोटो : मृतका- रोली ।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सिटी मॉल और वरयाम सिंह अस्पताल में फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों को शहर थाना पुलिस ने दोबारा प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गुरुवार को सिटी मॉल में वारदात स्थल पर निशानदेही कराई। तीनों आरोपी मुठभेड़ में घायल हुए थे और उनकी टांगों में फ्रैक्चर है। ऐसे में वे लंगड़ाते हुए और पुलिसकर्मियों के सहारे मौके तक पहुंचे।

गौरतलब है कि सात फरवरी की रात पंजाब के पटियाला जिला स्थित समाना कस्बे के गुरु तेग बहादुर नगर निवासी गुरलाल, करनाल के तरावड़ी निवासी सागर और नितिन ने वरयाम सिंह अस्पताल में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। आरोपियों ने अस्पताल परिसर में 13 से 14 राउंड फायर किए, जिसमें एक सुरक्षा गार्ड गोली लगने से घायल हो गया था। इसके बाद तीनों बदमाश सिटी मॉल पहुंचे और वहां भी तीन राउंड फायरिंग कर फरार हो गए थे।
विज्ञापन


अगले दिन आठ फरवरी की सुबह रटौली रोड पर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीनों को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने टीम पर भी फायरिंग की थी, जिसके जवाब में पुलिस को भी गोलियां चलानी पड़ीं। मुठभेड़ के दौरान 25 से 30 राउंड फायर हुए। इस दौरान सीआईए-2 के इंचार्ज राकेश कुमार और सीआईए-1 के इंचार्ज राजकुमार को गोली लगी, लेकिन बुलेट प्रूफ जैकेट होने के कारण वे सुरक्षित बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग फायरिंग के मामले दर्ज हैं। सिटी मॉल फायरिंग केस में अब घटनास्थल पर निशानदेही कराई गई है। मामले की जांच जारी है। आरोपियों के मददगारों का सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed