फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   In the case registered at Sadhaura police station, the four policemen were arrested, suspended

साढौरा थाने में दर्ज हुए मामले में चारों पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, निलंबित किए गए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
In the case registered at Sadhaura police station, the four policemen were arrested, suspended
यमुनानगर। अफीम बेचने के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर वसूली के मामले में साढौरा थाने के चारों पुलिसकर्मी केस दर्ज होने के बाद निलंबित कर दिए गए हैं। साथ ही मामले की जांच के लिए डीएसपी की अगुवाई में एसआईटी गठित की गई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि एसआई दौलतराम, एएसआई राजेश कुमार, हेड कांस्टेबल लाभ सिंह और हेड कांस्टेबल जसजीत सिंह के खिलाफ बीते रोज साढौरा थाने में केस दर्ज किया गया था। इसके बाद यमुनानगर के एडिशनल एसपी रहे सुरेंद्र पाल सिंह ने चारों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। इसके बाद रविवार को यमुनानगर के एसपी कमलदीप गोयल भी ट्रेनिंग खत्म कर वापस आ गए और कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उधर, साढौरा थाना में केस दर्ज होने के बाद से चारों आरोपी पुलिसकर्मी फरार हैं।
विज्ञापन

बता दें मामले में कपूरीवासी रमन की ओर से अंबाला के डीआईजी को शिकायत दी गई थी, जिसके बाद आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। चारों पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के बाद बिलासपुर के डीएसपी आशीष चौधरी के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया है, जो मामले की जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed