{"_id":"cefef147ea6c46d01d48a99bce36f9d0","slug":"in-four-days-four-people-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन में चार लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन में चार लापता
अमर उजाला यमुनानगर
Updated Fri, 28 Mar 2014 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। जिले से चार दिन में चार लोग संदिग्ध हालात में लापता हो गए। लापता होने वालों में एक किशोरी, एक युवती, एक युवक और अधेड़ आयु का व्यक्ति शामिल है। वहीं किशोरी के परिजनों ने एक युवक पर बेटी के अपहरण का आरोप लगाया है। एक मामले में पुलिस ने युवक को नामजद कर तलाश शुरू कर दी है।
केस नंबर 1.
थाना सदर यमुनानगर दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री रविवार को घर के बाहर से अचानक लापता हो गई। महिला ने पुलिस को बताया कि बाड़ी माजरा निवासी संजू उनकी बेटी को शादी का दबाव दे रहा था, वह उसे शादी का झांसा देकर अगवा कर ले गया है। वहीं जांच अधिकारी राजपाल ने बताया कि युवक को नामजद कर उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही लड़की का पता लग जाएगा
केस नंबर 2.
रादौर पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी 19 वर्षीय बेटी घर पर ही रहती थी। मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे किसी काम से घर से बाहर गई थी और वापस नहीं आई। पुलिस ने युवती के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
केस नंबर 3.
रादौर थाना में दी शिकायत में धोबी मोहल्ला निवासी महिला सरोज रानी ने बताया कि उसका 27 वर्षीय बेटा कुछ दिनों से दिगामी तौर पर परेशान था। जिसके चलते शहर के मनोचिकित्सक के पास उसका इलाज भी चल रहा था। सोमवार को सुबह करीब 9 बजे जय कुमार घर से बाहर निकला था। जिसके बाद वापस नहीं आया। पुलिस ने युवक की गुमशुदगी दर्ज कर ली है।
केस नंबर 4.
थाना सदर जगाधरी पुलिस ने भी एक व्यक्ति के लापता होने का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में खारवन निवासी सुरिंद्र कौर ने बताया कि उसके पति हरपिंद्र सिंह सोमवार को सुबह घर से किसी काम से निकले थे और फिर वापस नहीं लौटे। पुलिस ने महिला की शिकायत पर व्यक्ति की गुमशुदगी दर्ज कर ली है।