फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   In case of trouble, call 112: Neelam

मुसीबत में डायल 112 पर करें कॉल : नीलम

Sat, 13 Dec 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 13 Dec 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
In case of trouble, call 112: Neelam
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। सेफ सिटी टीम ने शुक्रवार को राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल स्यालवा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में निरीक्षक रविंद्र कुमार व एएसआई नीलम टीम ने स्कूल में उपस्थित सभी छात्राओं को गुड टच- बैड टच के बारे में बताया। साथ ही डायल 112 ट्रिप मॉनिटरिंग की जानकारी भी दी गई।

जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए एएसआई नीलम ने छात्राओं को उनके संवैधानिक अधिकारों और कर्तव्यों के संबंध में बताया। महिलाओं से जुड़े कानूनों, कानूनी संरक्षण और अधिकारों से अवगत कराते हुए जागरूक किया। छात्राओं के अंदर आत्मविश्वास, आत्मरक्षा की भावना पैदा करने के उद्देश्य से महिला पुलिसकर्मियों द्वारा सेल्फ डिफेंस के तरीके बताए गए। टीम ने बताया कि कोई भी महिला किसी भी आपातकालीन स्थिति में डायल 112 पर कॉल करके सहायता प्राप्त कर सकती है।
विज्ञापन

टीम ने गुड टच एवं बैड टच के विषय में बताया कि यह क्या होता है। अगर कोई गलत नीयत से छूता है तो उसे तुरंत टोकना चाहिए। ऐसे लोगों की जानकारी तुरंत अपने अभिभावकों से या फिर किसी ऐसे व्यक्ति को देनी चाहिए जिस पर आपको विश्वास हो। टीम ने इस दौरान पॉक्सो एक्ट के तहत यौन अपराधों की विस्तृत परिभाषा के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बताया गया कि बाल यौन शोषण बच्चों के किसी भी अंग को गलत तरीके से छूना, निजी अंगों पर टिप्पणी करना, गलत तस्वीर दिखाना तथा अन्य वैसे सभी प्रकार के शारीरिक संपर्क जिससे बच्चे असहज महसूस करें, बाल यौन शोषण की श्रेणी में आते हैं। छात्राओं को बाल यौन शोषण की घटना की रिपोर्ट करने के प्रक्रिया के बारे में भी बताया गया कि ऐसे घटनाओं की शिकायत करने में संकोच नहीं करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed