{"_id":"695ac53331bce364b40f8d0f","slug":"in-bhambholi-village-a-painter-was-stabbed-to-death-by-his-neighbor-during-a-dispute-over-kites-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-149329-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: भंभौली गांव में पतंग के विवाद में पड़ोसी ने चाकू मारकर की पेंटर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: भंभौली गांव में पतंग के विवाद में पड़ोसी ने चाकू मारकर की पेंटर की हत्या
Mon, 05 Jan 2026 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 05 Jan 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
राजेश की हत्या के बाद विलाप करते परिवार के लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। गांव भंभौली में बच्चे का पतंग की डोर से हाथ कटने को लेकर शुरू हुआ विवाद हत्या में बदल गया। शनिवार देर रात करीब 11 बजे पड़ोसी ने चाकू मारकर 42 वर्षीय राजेश की हत्या कर दी। थाना छप्पर पुलिस ने भाई कर्ण की शिकायत पर आरोपी रामकुमार उर्फ रामू, उसकी पत्नी जसविंद्र और उनके दोनों नाबालिग बच्चों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
राजेश रात को खाना खाने के बाद घर से टहलने के लिए निकला था। इसी दौरान आरोपी पड़ोसी ने उसे गली में पकड़ लिया और छाती में चाकू से वार कर दिया। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल राजेश को जगाधरी सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। राजेश पेशे से पेंटर था।
मृतक के चचेरे भाई सुशील ने बताया कि उनके पड़ोस में रामकुमार उर्फ रामू अपनी पत्नी जसविंद्र और नाबालिग बेटा-बेटी के साथ रहता है। शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे जसविंद्र का बेटा इलेश घर पर पतंग उड़ा रहा था। इसी दौरान उसकी पतंग कटकर खेत के पास लगे खंभे में अटक गई। पतंग लेने के लिए इलेश खेत की ओर गया।
विज्ञापन
वहां राजेश के पिता फूल चंद की सब्जियां लगी थीं। खेत में सब्जियां रौंदते हुए आगे बढ़ने पर पतंग की डोर खींचने से इलेश का हाथ कट गया। इसी दौरान फूल चंद खेत में पहुंच गए और इलेश को सब्जियां रौंदने पर डांट दिया। आरोप है कि इलेश ने गाली-गलौज की और घर जाकर परिजनों से कह दिया कि फूल चंद ने खुरपे से उसका हाथ काट दिया है।
इस बात को लेकर इलेश के परिजन फूल चंद की दुकान पर पहुंचे और झगड़ा करने लगे और उसके साथ मारपीट भी की। मामला बढ़ने पर डायल 112 पुलिस को बुलाना पड़ा। शाम करीब छह बजे गांव में पंचायत हुई, जिसमें राजेश और रामकुमार के बीच तीखी बहस हुई। अंधेरा होने के कारण पंचायत ने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने और सुबह फिर से पंचायत बुलाकर फैसला करने की अपील की।
सुशील ने बताया कि राजेश अपनी पत्नी ममता के साथ घर से बाहर टहलने निकला था। कुछ दूरी पर जाकर उसने पत्नी को घर भेज दिया और खुद थोड़ी देर में लौटने की बात कही। इसी दौरान आरोपी रामकुमार अपनी पत्नी और दोनों बच्चों के साथ गली में आया और अचानक राजेश पर हमला कर दिया। शोर सुनकर भाई करण बाहर आया तो आरोपी परिवार समेत भाग गया। सुबह परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
पत्नी बोली - मेरे हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया
यमुनानगर। पति राजेश की पत्नी ममता पूरी तरह टूट चुकी है। आंखों में आंसू और आवाज में सिसकियां लिए वह बस यही कह पा रही है कि उसके पति के हत्यारों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। ममता कहती हैं कि एक पल की हिंसा ने उसकी पूरी दुनिया उजाड़ दी। जिस घर में हंसी, प्यार और उम्मीदें थीं, वहां अब मातम और सन्नाटा पसरा है। ममता दर्द भरे शब्दों में कहती हैं किराजेश घर का पालन-पोषण कैसे कर रहा था, यह वही जानता था और मैं। मेरे हंसते-खेलते परिवार को हत्यारों ने उजाड़ दिया। रोते-बिलखते हुए ममता बताती हैं कि उसका और राजेश का रिश्ता सिर्फ पति-पत्नी का नहीं, बल्कि गहरे भरोसे और समझ का था। उसने कभी भी राजेश के बिना रात का खाना नहीं खाया। राजेश भी काम पर निकलने से पहले और लौटने से पहले फोन जरूर करते थे।
मृतक के भाई कर्ण की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। राजेश के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। सभी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -वेदपाल, एसएचओ, थाना छप्पर।