Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Impossible to define Shri Krishna's personality: Jayanti

श्रीकृष्ण का व्यक्तित्व परिभाषित करना असंभव : जयंती

Sun, 07 Jun 2026 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 07 Jun 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Impossible to define Shri Krishna's personality: Jayanti
साढौरा में आयोजित कथा में दीप प्रज्जवलित करते अमर सिंह व नवीन भसीन। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


साढौरा। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से आयोजित श्रीकृष्ण कथा के चौथे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा व्यास जयंती भारती ने भगवान श्रीकृष्ण के व्यक्तित्व पर विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का व्यक्तित्व इतना विराट है, जिसे शब्दों में परिभाषित करना असंभव है। कहीं तो वे वृंदावन की कुंज गलियों के बाल गोपाल हैं और कहीं अपनी बांसुरी की धुन से सब को मोहित करने वाले मुरलीधर। कहीं सखाओं के साथ गोपियों के घर से माखन चुराने वाले माखन चोर तो कभी कनिष्ठिका पर गोवर्धन को धारण करने वाले गोवर्धन धारी।
विज्ञापन

कभी कंस व शिशुपाल का वध करने वाले यदुवीर हैं तो कभी कुरुक्षेत्र की युद्ध भूमि में अर्जुन को गीता का उपदेश देने वाले योगेश्वर परम योगी। भगवान श्रीकृष्ण की कथा श्रवण करने से हमें जीवन के वास्तविक लक्ष्य का बोध होता है और हमें जीवन जीने के लिए एक सकारात्मक दिशा मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साध्वी ने बताया कि जो भी हम संसार में कर्म करते हैं वे हमारे कर्तव्य हैं जिन्हें हम प्रारब्ध वश करने के लिए बाध्य होते हैं किंतु आत्म साक्षात्कार के द्वारा प्रभु प्राप्ति ही मानव जीवन का परम लक्ष्य है। कभी न कभी प्रत्येक मनुष्य स्वयं को दोराहे पर पाता है, जिसे शास्त्र ग्रंथों में श्रेय मार्ग एवं प्रेय मार्ग कहा गया है।

श्रेय मार्ग सदैव कल्याणकारी एवं जन्म मृत्यु से मुक्ति प्रदान करने वाला है जब कि प्रेय मार्ग मन और माया का मार्ग है जो कदाचित जीवात्मा को जन्म मृत्यु के बंधनों में बांधने वाला है। साधारण शब्दों में कहा जाए तो आत्मा को एक मार्ग सुलझन की और ले जाता है और एक उलझन की ओर। यदि हम स्वयं को पहचान कर अंतरात्मा की चीत्कार सुनकर उसका अनुसरण करें तो सभी समस्याओं का समाधान होना निश्चित है। चौथे दिन की कथा का शुभारंभ एसएस बोर्ड के सदस्य अमर सिंह नंदगढ़ व मार्केट कमेटी के चेयरमैन नवीन भसीन ने किया।

साढौरा में आयोजित कथा में दीप प्रज्जवलित करते अमर सिंह व नवीन भसीन। प्रवक्ता

साढौरा में आयोजित कथा में दीप प्रज्जवलित करते अमर सिंह व नवीन भसीन। प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed