फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Illegal promotional material will negatively impact the cleanliness survey

Yamuna Nagar News: स्वच्छता सर्वेक्षण पर खराब असर डालेगी अवैध प्रचार सामग्री

Mon, 22 Dec 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 22 Dec 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Illegal promotional material will negatively impact the cleanliness survey
शहर के मधु चौक पर लगा होर्डिंग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



यमुनानगर। स्वच्छता सर्वेक्षण में रैंकिंग सुधारने के लिए नगर निगम की ओर से कई जतन किए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत शहर में युद्ध स्तर पर नगर निगम विभिन्न काम करवा रहा है। सुंदरीकरण के लिए कई स्थानों पर काम किया जा रहा है। परंतु जगह-जगह लगे अवैध होर्डिंग, बोर्ड, पोस्टर, बैनर व अन्य प्रचार सामग्री शहर की सुंदरता पर बट्टा लगा रहे हैं।
इन अवैध प्रचार सामग्री से नगर निगम को स्वच्छता सर्वेक्षण में काफी नुकसान झेलना पड़ सकता है। शहर की मुख्य सड़कों, मार्गों व चौराहों पर लगी प्रचार सामग्री शहर की सुंदरता पर दाग है। वहीं, इसका असर जल्द ही होने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण पर पड़ेगा। चूंकि यह प्रचार सामग्री शहर के तमाम मुख्य मार्गों व सड़कों पर लगी हुई है।
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम गुपचुप तरीके से शहर का निरीक्षण करती है। ऐसे में यदि टीम यहां पहुंचती है, तो इसका विपरीत प्रभार पड़ेगा। दूसरी तरफ स्वच्छता में अपनी रैंकिंग सुधारने के लिए नगर निगम के लिए सभी तरह के जतन कर रहा है। पेड़ों पर रंगाई-पुताई के साथ मुख्य मार्गों पर गमले भी रखे जात रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इन्हीं पेड़ों पर अवैध बोर्ड, पोस्टर, बैनर इत्यादि लगे हैं। नगर निगम इसके प्रति उदासीन रवैया अपनाए हुए हैं। यही कारण है कि हर दिन शहर में प्रचार सामग्री की भरमार होती जा रही है।शहर की ऐसी को सड़क नहीं है, जहां यह सामग्री दिखाई न दे। यही नहीं नगर निगम कार्यालय के आसपास भी इसकी भरमार है।
दीवारों पर पोस्टर व बैनर लगे हैं। पेड़ों पर बोर्ड लगाए गए हैं। पेड़ों की सुरक्षा के लिए लगाई गई जाली की बाड़ पर भी यह प्रचार सामग्री देखी जा सकती है। इसके अलावा नगर निगम से चंद कदमों की दूरी पर स्थित शहीद भगत सिंह चौक, पेपर मिल गेट, जगाधरी वर्कशॉप रोड, प्यारा चौक, रेलवे स्टेशन चौक, महावीर चौक, माता अहिल्याबाई होल्कर चौक, मॉडल टाउन, नेहरू पार्क रोड, गोबिंदपुरी रोड, भाई कन्हैया साहिब चौक, जगाधरी बस स्टैंड, सनातन धर्म चौक, महाराजा अग्रसेन चौक, बूड़िया चुंगी, बूड़िया गेट रोड, स्कूल रोड, सिविल लाइन सहित तमाम स्थानों पर प्रचार सामग्री की भरमार है।

स्वच्छता सर्वेक्षण के प्रति नगर निगम बेहद गंभीर है। रैंकिंग सुधारने के लिए शहर में युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है। निगम अवैध बोर्ड व होर्डिंग पर लगातार करवाई करता है। इससे लेकर बड़े स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। तमाम स्थानों से सभी अवैध प्रचार सामग्री हटाई जाएगी। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - महाबीर प्रसाद, नगर निगम आयुक्त।

शहर के मधु चौक पर लगा होर्डिंग। संवाद

शहर के मधु चौक पर लगा होर्डिंग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed