{"_id":"647ce1fc4dedd6969e04e8a4","slug":"if-skills-are-not-included-in-employment-the-picketing-will-continue-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-369-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कौशल रोजगार में शामिल नहीं किया तो धरना रहेगा जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कौशल रोजगार में शामिल नहीं किया तो धरना रहेगा जारी
विज्ञापन
कौशल रोजगार में शामिल करने की मांग को लेकर थर्मल पाॅवर प्लांट के अनुबंधित कर्मी 41 दिन से धरने पर बैठे हैं। कर्मचारियों की हठ है जब तक एक-एक कर्मचारी को कौशल रोजगार में शामिल नहीं किया जाता तब तक वे धरना समाप्त नहीं करेंगे। इसी कड़ी के तहत रविवार को भी कर्मचारियों ने धरनास्थल पर नारेबाजी की।
संघ के प्रदेशाध्यक्ष नरेश बालू ने कहा कि सभी यमुनानगर व खेदड़ थर्मल पाॅवर प्लांट के कर्मचारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। वहीं कर्मचारियों का हौसला भी देखते ही बनता है। उन्होंने कहा कि धरने पर बैठे कर्मचारियों के पास काफी अभ्यास है, लेकिन उसके बाद भी उन्हें कौशल में शामिल नहीं किया जा रहा है।
वहीं थर्मल प्रधान अविनाश सैनी, जिला सचिव राज ठाकुर ने कहा कि कईं चरण की वार्ताएं होने के बावजूद सहमति नहीं बन पा रही है। इसका कारण थर्मल मैनेजमेंट का अडियल रवैया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपना हक लेकर ही रहेंगे, इसके लिए फिर चाहे कितना ही लंबा संघर्ष क्यों न करना पड़ जाए। उन्होंने चेताते हुए कहा कि जल्द ही उन्हें कौशल रोजगार में शामिल नहीं किया गया तो कर्मचारी बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर सचिव संजय बाली, सुमित गुर्जर, गुलशन, धर्मवीर, धोनी, मिश्रा, पंकज, सतनाम, लोकेश, राजिन्द्र, सुधीर, सतीश, हरीश, बृजमोहन, सुनील आदि मौजूद रहे।