फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Husband arrested for abetting wife's suicide

पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Husband arrested for abetting wife's suicide
जगाधरी के सरवन मोहल्ले में फंदा लगाकर विवाहिता के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के परिजनों ने उसके पति, सास व ससुर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने तब तीनों आरोपियों पर केस दर्ज किया था। पुलिस ने गिरफ्तार किए पति को बुधवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं, पुलिस जांच में मृतका के सास-ससुर की संलिप्तता नहीं मिली। पुलिस ने जांच में पाया कि सास-ससुर दंपती से अलग रहते थे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बागपत निवासी ललित कुमार ने शहर जगाधरी पुलिस को पांच सितंबर को शिकायत दी थी कि उसकी बेटी शिवानी उर्फ निशु की शादी साल 2018 में जगाधरी के सरवर मोहल्ला निवासी अमित भोला के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग उसकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। उसकी बेटी फुलबहरी से पीड़ित थी। शरीर पर फुलबहरी होने के कारण उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे फुलबहरी के नाम से ही पुकारते थे। शादी के बाद बेटी के पास एक बेटा हुआ। आरोप है कि उसकी बेटी का पति अमित, सास कमलेश व ससुर मोहनलाल उसे ताने मारते थे। बेटी को आरोपियों ने कई बार घर से निकाला था। पांच सितंबर को उन्हें सूचना मिली कि बेटी की मौत हो गई। जब वे बेटी के ससुराल पहुंचे तो बेटी का शव पड़ा था। उसके ससुराल वालों ने बताया कि उसने फंदा लगाकर आत्महत्या की। आरोप है कि उसकी बेटी ने पति, सास और ससुर से परेशान होकर घर में फंदा लगाकर जान दी। इस शिकायत पर पुलिस ने मृतका के पति, सास व ससुर पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

बुड़िया गेट चौकी इंचार्ज एएसआई गुरदयाल ने बताया कि मृतका के आरोपी पति को गिरफ्तार कर बुधवार को अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मृतका के सास-ससुर अलग रहते थे, जिनकी केस में संलिप्ता नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed