फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Husband accused of dowry murder of police station in-charge's daughter arrested

Yamuna Nagar News: थाना प्रभारी की बेटी की दहेज हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Husband accused of dowry murder of police station in-charge's daughter arrested
प्रताप नगर थाना प्रभारी जसबीर सिंह की बेटी नवदीप की दहेज हत्या के आरोपी उसके पति कपिल कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को उसे अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। मामले में मृतका नवदीप की सास, ससुर व दो मामा भी आरोपी है।
विज्ञापन

बता दें कि जगाधरी के सत्संग विहार निवासी प्रताप नगर थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने अपनी बेटी नवदीप कौर की शादी वर्ष 28 नवंबर 2021 को संधाए निवासी कपिल के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति कपिल, सास गुरमीत कौर व ससुर निर्मल उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। उस पर मायके से दहेज में टॉप मॉडल कार लेकर आने का दबाव बनाने लगे। कई बार इस बारे में नवदीप ने अपने मायके वालों को बताया। दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई और सहमति बनवा दी गई। इसके बावजूद उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। उस पर मायके से कार व जेवरात लेकर आने का दबाव बनाया जा रहा था। ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आकर 20 सितंबर की शाम को नवदीप ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे उल्टियां होने लगी तो पति कपिल उसे निजी अस्पताल में इलाज के लिए लेकर पहुंचा था। जहां उसकी मौत हो गई। वहीं मृतका के मायके वालों ने उसे जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया था। बिलासपुर थाना पुलिस ने मामले में पांचों आरोपियों पर दहेज हत्या व हत्या का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed