फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Hungry elephants are moving towards the population

Yamuna Nagar News: आबादी का रुख कर रहे भूखे हाथी

Wed, 08 Jan 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 08 Jan 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Hungry elephants are moving towards the population
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर (यमुनानगर)। कलेसर नेशनल पार्क में भूख व प्यास को मिटाने के संसाधन कम होने के चलते हाथी अब यमुना व आबादी का रुख करने लगे हैं। ऐसे में वे वन संपदा को नुकसान तो पहुंचा रहे, साथ ही आबादी की सुविधाओं को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं।
वन्य प्राणी विहार कलेसर लगभग 12 हजार एकड़ में फैला है। इसकी सुरक्षा का जिम्मा केवल एक वन्य जीव प्राणी विभाग पर है। वन्य प्राणी विभाग में पर्याप्त कर्मचारी न होना भी जंगली जीवों की सुरक्षा के लिए खतरा है।
विज्ञापन

वन्य प्राणी विभाग का एक कर्मचारी हजारों एकड़ में फैले जंगल की सुरक्षा कैसे कर पाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है जंगल में बने गजलर (हाथियों के लिए पानी का बड़ा टब) पर्याप्त नहीं हैं। गजलरों की संख्या बढ़ाकर उनमें भारी भरा जाना चाहिए। कई बार गजलर सूख जाते हैं ऐसे में हाथियों को पीने के लिए पानी न मिलने पर यमुना की तरफ रुख करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन्य प्राणी विभाग के इंस्पेक्टर लीलूराम का कहना है कि हाथी यमुना किनारे धूप सेंकने व पानी पीने के लिए आते रहते हैं। जंगल में हाथियों के लिए पर्याप्त सुविधा हैं। समय-समय पर गजलरों व तालाबों में पानी भरा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed