फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Huge crowd gathered in markets as soon as the lockdown was announced

लॉकडाउन की घोषणा होते ही बाजारों में उमड़ी भारी भीड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
Huge crowd gathered in markets as soon as the lockdown was announced
यमुनानगर। प्रदेश में लॉकडाउन की घोषणा के बाद बाजारों में भीड़ उमड़ पड़ी। शाम छह बजे बाजार बंद होना था। ऐसे में बाजार में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रविवार को बाजार में ऐसे हालात रहे मानो कोई त्योहार हो। इस दौरान बाजार, मुख्य सड़कों पर पैर रखने की जगह न रही।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन चौक से शहीद भगत सिंह चौक का छह मिनट का रास्ता तय करने में आधा घंटे से ज्यादा समय लगा। शाम छह बजे तक बाजारों में अत्यधिक भीड़ देखने को मिली। भीड़ के चलते व्यवस्था बनाने में पुलिस के पसीने छूट गए। इस दौरान लोगों को न तो कोरोना होने का डर था और न ही सरकारी आदेशों की परवाह। बस उन्हें अपना जरूरी सामान लेने की चिंता रही। रविवार को दोपहर बाद सोमवार से प्रदेश में लॉकडाउन लगा दिया गया। लॉकडाउन लगने का जैसे ही लोगों को पता चला लोग बाजार की तरफ दौड़ पड़े। जिससे बाजार में दीपावली के त्योहार की तरह भीड़ हो गई। आगे बढ़ने के लिए वाहन चालक होरन बजाते रहे। भीड़ के कारण नियमों की धज्जियां उड़ती रही। शारीरिक दूरी तो दूर की बात लोग एक दूसरे से टकराते रहे।
विज्ञापन

यहां हुए हाल बेहाल
पुराना रादौर रोड, न्यू मार्केट, जोगिंद्र मार्केट, पुरानी सब्जी मंडी, रेलवे बाजार, पेपर मिल छोटी लाइन, मीरा बाई बाजार, लक्ष्मी सिनेमा रोड, नगर निगम, शहीद भगत सिंह चौक, जगाधरी वर्कशॉप रोड, कमानी चौक,आईटीआई, विष्णु नगर, फर्कपुर, कैंप, जीएनजी कॉलेज रोड, संतपुरा गुरुद्वारा, प्यारा चौक, मॉडल टाउन, नेहरू पार्क रोड, गोविंदपुरी रोड, जगाधरी सिविल लाइन, खेड़ा बाजार, देवी भवन बाजार, पंसारी बाजार, झंडा चौक, रेलवे बाजार, पत्थर वाला बाजार, स्कूल रोड, इंदिरा मार्केट, इंदिरा कॉलोनी, आर कन्या स्कूल रोड, बुडिया चुंगी, बुडिया बाजार सहित शहर के तमाम बाजारों में हालात बेकाबू रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस रही नदारद
अन्य दिनों में पुलिस शाम साढ़े पांच बजे ही बाजार बंद करवाने निकल पड़ती थी। रविवार को इसके उलट हुआ। पुलिस शहर भर में कहीं दिखाई नहीं दी। वहीं सड़कों पर भीड़ रही, जिन चौराहों पर पुलिस कर्मी तैनात थे, वे इतनी भीड़ देखकर साइड में ही खड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed