फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Hospital assistant named in making fake birth certificate

Yamuna Nagar News: फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनाने में अस्पताल का सहायक नामजद

Sun, 15 Oct 2023 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 15 Oct 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Hospital assistant named in making fake birth certificate
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। मॉडल टाउन स्थित मग्गो मैटरनिटी एंड चिल्ड्रन अस्पताल की संचालक डॉ. रितु मग्गो ने अस्पताल के सहायक कर्मी नदीम हुसैन पर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जारी करने का आरोप लगाया है। जिस बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र जारी किया गया है, वह बच्चा उनके अस्पताल में नहीं हुआ। आरोप है कि फिर भी नदीम ने उनके अस्पताल की मुहर और उनके नकली साइन कर जन्म प्रमाण पत्र जारी कर दिया।
मामला हरिद्वार के कलियर शरीफ में उस समय खुला जब वहां की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की। मामला संज्ञान में आने पर डॉ. रितु मग्गो ने इसकी शिकायत शहर पुलिस को दी। पुलिस ने अस्पताल के सहायक कर्मी नदीम पर धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। डॉ. रितु मग्गो ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। उनके अस्पताल में लापरा गांव निवासी नदीम हुसैन कई साल से सहायक है।
विज्ञापन

उनके घर पर भी वह छोटे-मोटे काम करता था। कुछ समय पहले नदीम ने काम पर आना बंद कर दिया था। उसके परिवार ने उनको बताया कि वह जमात के लिए बाहर गया है। वहां से लौटने के बाद काम पर आएगा। अब हाल ही में ये भी पता चला कि वह कलियर शरीफ हरिद्वार में पुलिस हिरासत में था। कुछ दिन पहले उनके पास नदीम के छोटे भाई इबान हुसैन का फोन आया। उसके भाई ने उनको बताया कि नदीम के फोन में उनके हस्ताक्षर और अस्पताल की मोहर वाले कुछ दस्तावेज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तुरंत नगरपालिका समिति के पास गए। उनके जाली हस्ताक्षर के साथ अस्पताल की मुहर वाला जन्म पंजीकरण फॉर्म ले लिया। जाली प्रपत्र 16 जून 2023 को जन्मे एक लड़के का दिखाया गया। बच्चे के पिता का नाम संजय आनंद, माता का नाम कंचन आनंद लिखा गया था। जबकि यह बच्चा उनके अस्पताल में पैदा नहीं हुआ। नदीम हुसैन ने उनके हस्ताक्षर जाली किए हैं। शहर थाना पुलिस के जांच अधिकारी निर्मल सिंह ने बताया कि डॉ. रितु की शिकायत के आधार पर नदीम हुसैन पर धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed