फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Hooda did politics in the name of giving plots, we gave possession: Nayab Saini

हुड्डा ने प्लाट देने के नाम पर राजनीति की, हमने कब्जे दिए : नायब सैनी

Mon, 19 Aug 2024 05:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 19 Aug 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
Hooda did politics in the name of giving plots, we gave possession: Nayab Saini
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली (यमुनानगर)। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हुड्डा ने 100 गज के प्लाट देने के नाम पर राजनीति की। आज तक किसी को न तो कब्जा दिया और न ही कागज दिए। हमने प्लाटों पर कब्जा और कागज दोनों ही दिए हैं। हमने निर्णय लिया है कि जिन गांवों में 10 हजार से ज्यादा आबादी है, वहां पर गरीबों को 50 वर्ग गज का प्लाट देंगे। इसके लिए पोर्टल भी खोल दिया है। वे रविवार को छछरौली अनाजमंडी में आयोजित जन आशीर्वाद रैली को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की लड़ाई हरियाणा के भले के लिए नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार करके जनता के रुपये बांटने और खान आवंटन के लिए है। फिर से हुड्डा और कांग्रेसी जनता को लूटने का सपना देख रहे हैं, लेकिन यह कभी पूरा नहीं होगा। विपक्ष के पास आज बोलने को कुछ नहीं है। जब उनके पास कुछ नहीं बचा तो वह हिसाब मांगने के लिए पद यात्रा निकाल रहे हैं, जबकि भाजपा तो जनता के बीच जाकर हिसाब देने वाली पार्टी है। उन्होंने दीपेंद्र हुड्डा को भी निशाने पर लिया। कहा कि वे कहते हैं कि हरियाणा में बेरोजगारी बहुत है, ऐसे में उन्हें एक बार अपने पिता का कार्यकाल भी याद कर लेना चाहिए। आज युवाओं को बिना पर्ची और खर्ची के मेरिट पर नौकरी मिल रही है।
विज्ञापन


रैली में मंत्री कंवरपाल ने गिनाए पार्टी के काम
कृषि मंत्री कंवरपाल ने कहा कि भाजपा ने छछरौली में कॉलेज बड़ा करवाया। आईटीआई बनवाई, प्रताप नगर में आईटीआई का निर्माण हुआ और तहसील बनाई। मंडी का विस्तार किया गया, 17 स्कूलों को अपग्रेड किया। जगाधरी से पंचकूला तक फोरलेन मार्ग बनवाया। पूरे क्षेत्र में सड़कें बनवाई, पुल बनवाए। सीटीपी बनवा रहे हैं, मेडिकल कॉलेज बन रहा है, जबकि कांग्रेस के राज में एक भी विकास का काम इस क्षेत्र के लिए नहीं किया गया। इस मौके पर भाजपा नेता बंतो कटारिया, विधायक घनश्यामदास अरोड़ा, जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, पूर्व विधायक बलवंत सिंह, ईश्वर, रमेश ठसका, भोपाल खदरी, रामनिवास गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



किसानों की आय बढ़ाने का है प्रयास : नायब
रादौर। सीएम ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत किसानों की फसलों को एमएसपी पर खरीदने के साथ ही सरकार ने कर्जमाफी का काम किया है। वे रविवार दोपहर एसके रोड स्थित अनाज मंडी चौक पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले रादौर पहुंचने पर पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का भाजपा कार्यकर्ताओं व किसानों ने स्वागत किया। मौके पर सुशील बत्रा, भगवत दयाल कटारिया, अजय चौहान, विनोद सिंगला, नेपाल राणा, उमेश पोसवाल, अमित गुप्ता, महेंद्र सिंह, गोपाल कांबोज मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed