फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Hitanshi first and Navya second in solo dance

Yamuna Nagar News: एकल नृत्य में हितांशी प्रथम और नव्य द्वितीय

Sat, 24 Oct 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 24 Oct 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Hitanshi first and Navya second in solo dance
बाल महोत्सव की प्रतियोगिता के दौरान प्रस्तुति देती छात्रा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की ओर से जिला बाल कल्याण परिषद मॉडल टाउन में चल रहे बाल महोत्सव का शुक्रवार को तीसरा दिन रहा। छठी से आठवीं के 29 विद्यालयों के लगभग 245 विद्यार्थियों ने एकल नृत्य, समूह नृत्य, मिट्टी से आकृतियां बनाने, हिंदी व अंग्रेजी हस्तलेखन और श्रेष्ठ अभिनय की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
इस दौरान एकल नृत्य में स्वराज पब्लिक स्कूल रादौर की हितांशी प्रथम और नव्य कांबोज द्वितीय रही, जबकि सरस्वती विद्या मंदिर जगाधरी के राजन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंग्रेजी हस्तलेखन में हर्षित प्रथम, जोयानूर द्वितीय और देवांशी तृतीय रही। श्रेष्ठ अभिनय में इशिका प्रथम, गुंजन द्वितीय और आयुषी तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

हिंदी हस्तलेखन में अमन प्रथम, नियाती सिंह द्वितीय और सुहाना खान तृतीय रही। मिट्टी से आकृतियां बनाने की प्रतियोगिता में चंद्र प्रकाश ने पहला, आराध्य ने दूसरा और सरताज कांबोज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाल कल्याण समिति अध्यक्ष अशोक रोहिल्ला, सदस्य पूनम अग्रवाल और डॉ. शालिनी शर्मा ने मुख्यातिथि रहे। अशोक रोहिल्ला ने कहा कि प्रतियोगिताओं को देखकर उन्हें अपने स्कूल के दिनों की याद आ गई।

जिला बाल कल्याण अधिकारी सुखमिंद्र सिंह के नेतृत्व में प्रतियोगिताएं करवाई गईं। प्रतियोगिता में शिक्षाविद, साहित्यकार एवं पर्यावरण मित्र गोबिंद सिंह भाटिया समन्वयक रहे। इसमें शिक्षक अभिषेक, उर्मिल धीमान, निशा शर्मा, प्रिंस वर्मा, रजनी, किरण और मनजीत सिंह ने निर्णायक मंडल में जिम्मेदारी निभाई। बालकुंज से पीओ दीपक कुमार मंथन ने संचालन किया। इस दौरान कर्मवीर सिंह, संजीव ओझा, अंकित पांडे, नवीन, ममता, गुलबशा, सिल्की सहित अन्य उपस्थित रहे।

बाल महोत्सव की प्रतियोगिता के दौरान प्रस्तुति देती छात्रा। संवाद

बाल महोत्सव की प्रतियोगिता के दौरान प्रस्तुति देती छात्रा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed