फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Hindu organizations blocked the highway for two and a half hours, Yamunanagar

हिंदू संगठनों ने ढाई घंटे तक जाम रखा राजमार्ग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Hindu organizations blocked the highway for two and a half hours, Yamunanagar
हिंदू संगठन के लोगों की ओर से सड़क पर दरी बिछाकर लगाया गया जाम। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। विगत दिवस बैंक कॉलोनी में सामने आई धर्मांतरण की घटना के विरोध में शनिवार को विभिन्न हिंदू संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप पुराना हाईवे पर जाम लगाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाईवे के बीचोंबीच एक पेड़ गिराया और वहां दरी व चारपाई बिछाकर बैठ गए। जाम के दौरान वे जय श्री राम के नारे लगाते रहे। इस संदर्भ में जब धर्मांतरण न करने का आश्वासन मिला, तब जाकर उन्होंने करीब ढाई घंटे बाद हाईवे से जाम हटाया। इस दौरान वाहन चालकों को भी परेशानी झेलनी पड़ी।
कार्यकर्ताओं का कहना था कि जिले के हिंदुओं को पैसों का लालच देकर उनका धर्म परिवर्तन कर ईसाई बनाया जा रहा है। ऐसे धर्मांतरण के मामलों पर तुरंत रोक लगाई जाए। उप पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार, गांधी नगर थाना प्रभारी जसबीर सिंह समेत अनेक पुलिस अधिकारियों ने जाम लगाए बैठे कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। करीब आधा घंटे तक उप पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार के साथ हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों संग बैठक कर बातचीत की।
विज्ञापन

बैठक में पुलिस अधिकारियों के समक्ष पास्टर फेलोशिप सोसायटी के जिला अध्यक्ष पास्टर सुच्चा मसीह ने लिखित में आश्वासन दिया कि भविष्य में किसी का धर्मांतरण नहीं किया जाएगा। लिखित में आश्वासन मिलने के बाद हिंदू संगठनों के सदस्य सड़क से उठे और यातायात बहाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनवाई न होने पर लगाया जाम
दो दिन पहले बैंक कॉलोनी में लड़की का धर्म परिवर्तन करने के मामले में सैकड़ों हिंदू संगठनों के लोग ट्रैफिक पार्क स्थित गांधी नगर थाना पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस अधिकारियों से जिले में आ रहे धर्मांतरण के मामलों पर रोक लगाने की मांग की। हिंदू संगठनों के सदस्यों का आरोप है कि उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद विश्व हिंदू परिषद व अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता गांधी नगर थाने में पहुंचे। करीब साढ़े 11 बजे हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पहले गांधीनगर थाना के बाहर जाम लगाया।
आपत्तिजनक टिप्पणी लिखी मिली
विश्व हिंदू परिषद के पंडित उदयवीर शास्त्री, विक्रम राणा, सचिन आदि ने बताया कि ईसाई मत के कुछेक लोग हिंदू धर्म के लोगों को तरह-तरह के लालच देकर उनका धर्म परिवर्तन करवा रहे हैं। बैंक कॉलोनी में सैकड़ों लोगों को बहकाकर उनका धर्म परिवर्तन करवा दिया गया है। दो दिन पहले भी जहां लड़की का धर्म परिवर्तन किया गया था, वहां से लेपटॉप व अन्य सामग्री मिली थी। जिसमें हिंदू धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक बात लिखी गई है। यह बात आस्था को ठेस पहुंचाने वाली है। ऐसा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
लिखित आश्वासन पर माने हिंदू संगठन
जाम के दौरान उप पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार व अन्य पुलिस अधिकारियों ने हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों को समझाया, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों को थाने में बुलाकर बैठक की गई। जहां ईसाई मत के पदाधिकारियों को भी बुलाया गया। यहां दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। हिंदू संगठनों के सदस्यों ने जहां लालच देकर हिंदुओं को ईसाई बनाने का आरोप लगाया। तो ईसाई मत के लोगों ने प्रार्थना में बाधा पहुंचाकर मारपीट करने के आरोप लगाए। हिंदू संगठनों के सदस्यों ने धर्मांतरण पर रोक लगाने का आश्वासन लिखित में मांगा। काफी बहस के बाद ईसाई मत के पास्टर फेलोशिप सोसायटी के जिला अध्यक्ष पास्टर सुच्चा मसीह ने लिखित में दोबारा धर्मांतरण न करने का आश्वासन दिया।
पास्टर फेलोशिप सोसायटी के जिला अध्यक्ष पास्टर सुच्चा मसीह ने कहा कि हिंदू संगठन के कुछ लोगों ने उनके बेटे पास्टर सलातीन मसीह की प्रार्थना में बाधा पहुंचाई और उनके साथ मारपीट की। किसी को कोई लालच देकर ईसाई धर्म में शामिल नहीं किया जा रहा। लोग अपनी मर्जी से ईसाई धर्म अपना रहे हैं। हमने हिंदू पक्ष के लोगों को लिखित में आश्वासन दिया है कि किसी का जबरन धर्मांतरण नहीं किया जाएगा। उनकी मांग है कि पुलिस प्रशासन निष्पक्ष रूप से कार्रवाई करें।

हिंदू पक्ष के कुछ लोगों ने जाम लगाया था। ईसाई मत के लोगों से लिखित में आश्वासन दिया है कि भविष्य में किसी को धर्मांतरण नहीं किया जाएगा। लेकर जाम खुलवा दिया गया है। दोनों पक्षों की आपस में बातचीत हो गई थी। बैंक कॉलोनी में धर्मांतरण मामले में ईसाई मत पर केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे पक्ष की शिकायत की जांच की जांच कर रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। - प्रमोद कुमार, उप पुलिस अधीक्षक।

 हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों से वार्ता करते अधिकारी।  संवाद

हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों से वार्ता करते अधिकारी। संवाद- फोटो : Yamuna Nagar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed