फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Heat rises as sun comes out; rain likely over the next two days.

Yamuna Nagar News: धूप निकलने से बढ़ी गर्मी, दाे दिन बारिश के आसार

Sat, 22 Aug 2026 03:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 22 Aug 2026 03:59 AM IST
विज्ञापन
Heat rises as sun comes out; rain likely over the next two days.
सुबह बारिश के दौरान गोबिंदपुरी रोड से गुजरते लोग। संवाद
जगाधरी। जिले में शुक्रवार सुबह करीब एक घंटे बारिश हुई और इसके कुछ देर बाद आसमान साफ हो गया। आसमान साफ होने से धूप निकली और तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। दोपहर में तेज धूप के कारण मौसम फिर गर्म हो गया। धूप निकलने से गर्मी व उमस में इजाफा हुआ। ऐसे में दिनभर चिपचिपी गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान किया। धूप तेज होने के कारण दोपहर में सड़कों पर लोगों की उपस्थित अन्य दिनों की अपेक्षा कम रही। वहीं, मौसम विभाग ने जिले में दो दिन बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

बारिश के बाद धूप से निकलने से उमस का असर ज्यादा रहा। ऐसे में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ करीब नौ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली। हवा चलने से लोगों को गर्मी और उमस से कुछ राहत मिली, लेकिन तेज धूप के कारण दिनभर उमस बनी रही। इससे लोग पसीने और गर्मी से परेशान रहे। हालांकि बादलवाई ने लोगों को गर्मी व उमस से राहत दी। परंतु गर्मी बरकरार रही। शाम को एक बार फिर मौसम ने करवट ली। धीरे-धीरे आसमान में बादल छाने लगे, जिससे मौसम खुशनुमा हो गया। ऐसे में शाम को बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर लोगों की अच्छी-खासी उपस्थिति देखने को मिली। पार्कों व बगीचों में भी लोग मौसम का आनंद लेते नजर आए। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि जिले में शनिवार और रविवार को मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। बारिश होने से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। वहीं, सोमवार से बुधवार तक बादल छाए रहने से मौसम सामान्य बना रहेगा। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। संवाद
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed