{"_id":"69b0905fd0f9539cc90ffac4","slug":"heat-increased-due-to-sunshine-during-the-day-clouds-remained-in-the-evening-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-152604-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दिन में धूप से बढ़ी गर्मी, शाम को छाए रहे बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दिन में धूप से बढ़ी गर्मी, शाम को छाए रहे बादल
Wed, 11 Mar 2026 03:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 11 Mar 2026 03:12 AM IST
विज्ञापन
शहर में दोपहर के समय से ही छाए रहे काले बादल। संवाद
जगाधरी। मौसम का बदला मिजाज लोगों को खूब अखर रहा है। सुबह-शाम ठंड और दिन में गर्मी हो रही है। सर्दी से राहत के लिए लोगों को पंखों का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं, शाम को तापमान कम होने से ठंड हो रही है।
यह मौसम लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। इसका खास असर बच्चों व बुजुर्गों पर ज्यादा देखने को मिल रहा है। मंगलवार को भी सुबह ठंड का एहसास हुआ और धूप हल्की रही।
विशेषज्ञों ने पूरा सप्ताह मौसम ऐसे ही बना रहने की संभावना जताई है। अन्य दिनों की अपेक्षा मंगलवार को सुबह ठंड रही। इस दौरान आसमान पर बादल छाए रहे, जिससे धूप हल्की रही। दिन चढ़ने के साथ कुछ देर के लिए आसमान साफ हुआ, लेकिन दिनभर बादलवाई जारी रही। बादल छाने व धूप हल्की होने से तापमान में कुछ कमी देखने को मिली।
विज्ञापन
इस दौरान अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस रही। इसके साथ ही 12 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली, जिसने सुबह-शाम ठंड बनाए रखी।
हालांकि गर्मी से राहत और ज्यादा ठंड न होने से मौसम सुहावना बना रहा। लेकिन सुबह शाम हो रही ठंड का लोगों की सेहत पर विपरीत असर पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी छोटे बच्चों व बुजुर्गों में देखने को मिल रही है। इस दौरान बच्चों व बुजुर्गों में खांसी, जुकाम, छाती जाम, छींके आना, बुखार की शिकायत हो रही है। सामान्य रोग चिकित्सक डॉ. सौरभ गर्ग ने बताया कि उनके पास इन दिनों आने वाले मरीजों में बच्चों व बुजुर्गाें की संख्या ज्यादा है।
मौसम का असर सभी पर देखने पर मिल रहा है। ऐसे में जरूरी है कि सभी एहतियात बरतें और खान-पान पर ध्यान दें। ठंड तासीर के खाद्य पदार्थों का सेवन अभी न करें और गुनगुना गरम पानी पीएं। वहीं, मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पूरा सप्ताह मौसम ऐसा ही बना रहेगा। हालांकि बुधवार को तापमान में वृद्धि होगी, लेकिन न्यूनतम तापमान स्थिर रहने की संभावना है।