फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Havan was performed on the birthday of Chief Minister Nayab Singh Saini.

Yamuna Nagar News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के जन्मदिन पर कराया हवन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Havan was performed on the birthday of Chief Minister Nayab Singh Saini.
यमुनानगर। बसंत विहार कॉलोनी स्थित सैनी समाज धर्मशाला में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के जन्मदिन के अवसर पर हवन कराया गया। मुख्य अतिथि सैनी राष्ट्रीय पंचायत के चेयरमैन डॉ. दिनेश सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जनसेवा के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं और देर रात तक जनता की शिकायतें सुनकर उनका समाधान करते हैं। उनके नेतृत्व में हरियाणा विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन

भाजपा नेता डॉ. राजेश सैनी ने कहा कि प्रदेश में युवाओं को बिना सिफारिश और बिना खर्ची के केवल मेरिट के आधार पर नौकरियां मिल रही हैं। किसानों की 24 फसलों की एमएसपी पर खरीद और पात्र महिलाओं को 2100 रुपये मासिक सम्मान राशि सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का उदाहरण है। पूर्व विधायक व वरिष्ठ भाजपा नेता बिशन लाल सैनी ने मुख्यमंत्री की सादगी और ईमानदारी की सराहना करते हुए कहा कि सुशासन के कारण अपराध पर प्रभावी नियंत्रण हुआ है। हवन के दौरान उपस्थित लोगों ने बिशन लाल सैनी को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की भी प्रार्थना की। अंत में बालकृष्ण सैनी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed