फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Haryanvi scattered on stage with dance-singing

नृत्य-गायन से मंच पर बिखेरी हरियाणवी छटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Haryanvi scattered on stage with dance-singing
Haryanvi scattered on stage with dance-singing - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। शहर के तिलक राज चड्ढा प्रबंधन एवं तकनीकी संस्थान में दो दिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता करवाई गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने जमकर धूम मचाई। टैलेंट शो में विद्यार्थियों ने विभिन्न कलाओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप जलाकर किया गया। दो दिवसीय कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन, सांस्कृतिक, कविता, भाषण, नाटक सहित अन्य कार्यक्रमों पर प्रस्तुति दी। निदेशक डॉ. विकास दरयाल ने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण संस्थान में किसी प्रकार के कार्यक्रम नहीं करवाए जा रहे थे। संक्रमण का प्रभाव कम होने के बाद विद्यार्थियों को उनकी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शनिवार को पहले दिन कविता पाठ, भाषण, चित्रकला इत्यादि प्रतियोगिताएं करवाई गई। भाषण में विद्यार्थियों ने देश की समस्याओं व समाधान पर विचार रखे। पहले दिन की प्रतियोगिता में एमएल पब्लिक स्कूल की हिंदी की प्राध्यापिका कुमारी सुधा, अंग्रेजी की प्राध्यापिका कुमारी रमनप्रीत कौर रहीं। कविता पाठ में विद्यार्थियों ने समस्याओं व व्यवस्थाओं पर प्रहार किया।
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने दी प्रस्तुति
रविवार को सुबह दस बजे नृत्य, गायन, नाटक इत्यादि का प्रदर्शन किया गया। अपनी रंगारंग प्रस्तुति से विद्यार्थियों ने दर्शकों को तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया। दर्शक विद्यार्थियों ने तालियां व शोर से उत्साहवर्धन किया। छात्राओं के वेस्ट, हरियाणवीं, पंजाबी व अन्य लोक नृत्यों ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर मौजूद डॉ. दरयाल ने कहा कि सभी में कोई न कोई प्रतिभा होती है। हर विद्यार्थी प्रतिभा का धनी होता है, जिनकी प्रतिभा को शिक्षा काल से ही हवा मिल जाती है वह बुलंदियों पर पहुंचते हैं। संस्थान की ओर से भी विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने के लिए कार्यक्रम करवाया गया। इस दौरान सभी प्रतिभागियों को भागीदारी का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं विजेताओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed