फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Haryana Sikh Gurdwara Committee will build garden on vacant land

Yamuna Nagar News: हरियाणा सिख गुरुद्वारा कमेटी खाली भूमि पर बनाएगी बाग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Haryana Sikh Gurdwara Committee will build garden on vacant land
यमुनानगर। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गांव सुढल में गुरुद्वारा साहिब के अधीन खाली भूमि पर बाग लगाएगी। यही नहीं कमेटी द्वारा भूमिगत जलस्तर को बढ़ाने के लिए भी वाटर रिचार्ज बोर कराए जाएंगे। जमीन पर ट्रांसफार्मर भी लगाया जाएगा। इसके अलावा गुरुद्वारा साहिबान की जमीन जोतने वाले किसानों की समस्याओं को दूर करने का भी प्रयास संस्था करेगी। यह बात हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव गुरविंद्र सिंह धमीजा ने शुक्रवार को गांव झींवरहेड़ी व सुढल के गुरुद्वारा साहिब की जमीन के ठेकेदारों से कही। ठेकेदारों द्वारा अपनी समस्याएं रखे जाने पर हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों ने उन्हें दूर करने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन

गुरविंद्र सिंह ने कहा कि गुरुद्वारा साहिब की जमीन जोतने वाले किसानों की मांग पर खेतों में ट्रांसफार्मर लगवाया जाएगा, जबकि आवारा पशुओं से फसल को बचाने के लिए खेतों के चारों ओर कांटे वाली तार लगाई जाएगी। जहां जमीन नीचे है और बारिश का पानी जमा हो जाता है, वहां पर वाटर रिचार्ज बोर करवाएं जाएंगे। करीब दो महीने पहले ऐतिहासिक गुरुद्वारा थड़ा साहिब पातशाही नौवीं झींवरहेड़ी में बाग लगाया गया था, जिसमें आम, जामुन, अमरूद, चीकू व आंवला आदि फलदार पौधे शामिल हैं। गुरविंद्र सिंह धमीजा ने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध बनाने के लिए उचित प्रयास करना हम सब का उत्तरदायित्व है। इसके लिए हमें न सिर्फ पौधरोपण करना चाहिए, बल्कि उनकी देखभाल भी करनी चाहिए। इस बाग के सभी पौधे गांव के बुजुर्गों के हाथों रोपित करवाए गए थे। घर-घर तक सिख इतिहास व पंजाबी भाषा का प्रचार करने के लिए अभियान भी चलाया जाएगा। इस मौके पर उनके साथ हरियाणा कमेटी के सदस्य सुखविंदर सिंह मंडेबर, सचिव सर्वजीत सिंह, पटवारी तजिंदरपाल सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed