फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Haryana: JJP and AAP released the list of candidates, know about their candidates

Haryana: जजपा और आसपा ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, जानिए अपने उम्मीदवारों के बारे में

Wed, 04 Sep 2024 08:21 PM IST
bhupendra singh भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 04 Sep 2024 08:21 PM IST
सार

पहली सूची में 19 उम्मीदवारों में पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का भी नाम शामिल है। दुष्यंत चौटाला उचाना सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, दिग्विजय चौटाला डबवाली सीट से उम्मीदवार बनाए गए हैं। 

विज्ञापन
Haryana: JJP and AAP released the list of candidates, know about their candidates
दुष्यंत चौटाला। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए जननायक जनता पार्टी (जजपा) और आजाद समाज पार्टी गठबंधन ने कुछ सीटों पर उम्मीदवार तय कर दिए हैं। दोनों दलों ने 19 उम्मीदवारों की पहली सूची भी जारी कर दी है। 19 उम्मीदवारों में चार उम्मीदवार आजाद सामाज पार्टी और शेष 15 प्रत्याशी जजपा के हैं।

विज्ञापन



यमुनानगर से प्रत्याशियों का बायोडाटा

नाम: डॉक्टर अशोक कश्यप
उम्र: 43
पैतृक गांव: ताहरपुर (छछरौली)
शिक्षा: बैचलर ऑफ नेचुरोपैथी एंड योगिक साइंसेज (BNYS) यानि भारत में एकीकृत प्राकृतिक चिकित्सा और योग चिकित्सा की डिग्री।
पेशा: वर्तमान में प्रतापनगर में ही रिहायश है व 10 वर्षों से यहीं कृष्णा अस्पताल चलाते हैं।
पार्टी: आजाद समाज पार्टी।
विधानसभा: जगाधरी।
राजनीतिक सफर: पांच साल से राजनीति में सक्रिय हैं।
परिवार: पत्नी, दो लड़के व माता-पिता हैं। 

नाम: सोहिल साढौरा
गांव: यासीन माजरी, खंड साढौरा
उम्र: 36 वर्ष
शिक्षा: 12वीं पास।
पेशा: सामाजिक कार्यकर्ता।
पार्टी: आजाद समाज पार्टी।
विधानसभा: साढौरा।
राजनीतिक सफर: मजदूर परिवार से हैं, कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं। भीम आर्मी व आंबेडकर युवा मंच से जुड़े रहे। जुलाई 2024 में आजाद समाज पार्टी ज्वाइन की। 
विज्ञापन

परिवार: परिवार में पत्नी चारू उर्फ सविता, पौने तीन साल की बेटी, माता सलोचना देवी, दो बड़े भाई व बड़ी बहन हैं। पिता रामचंद्र 2017 में निधन हो चुका है।

नाम: राजकुमार बुबका
गांव: बुबका।
उम्र: 58
शिक्षा: 10वीं।
पेशा: किसान।
पार्टी: जननायक जनता पार्टी।
विधानसभा: रादौर।
राजनीतिक सफर: वर्ष 2010 में गांव बुबका के सरपंच बने। 2014 में इनेलो ने राजकुमार बुबका को रादौर विधानसभा से टिकट दिया। चुनाव में राजकुमार भाजपा उम्मीदवार श्याम सिंह राणा से हार गए थे। 2019 के विधानसभा चुनाव से कुछ समय पहले राजकुमार बुबका इनेलो छोड़ भाजपा में शामिल हो गए। 2023 में भाजपा छोड़ जजपा में शामिल हो गए। तब से वह इसी पार्टी में हैं। जजपा ने अब रादौर विधानसभा से उम्मीदवार घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंबाला जिला की मुलाना विधानसभा में जजपा प्रत्याशी रविंद्र कुमार की प्रोफाइल

नाम- रविंद्र कुमार 
पिता- रामरतन 
उम्र- 44
गांव- धीन, मुलाना 
शिक्षा- 12वीं 
पेशा- दंत चिकित्सक
वर्ष 2016 में भाजपा की सदस्यता लेकर राजनीति में आए। मुलाना में इनकी पत्नी सीमा रानी ने जिला परिषद सदस्य का चुनाव जीता था। भाजपा में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी कमेटी के सदस्य भी रहे। वर्ष 2019 में जजपा की सदस्यता ले ली। इसके बाद वर्ष 2022 में आजाद प्रत्याशी के रूप में रविंद्र कुमार ने जिला परिषद का चुनाव लड़ा था मगर हार मिली थी।

कैथल के गुहला आरक्षित सीट से जजपा उम्मीदवार होंगे कृष्ण बाजीगर

नाम- कृष्ण बाजीगर
उम्र-36 वर्ष 
पिता-पिता स्व. मुलखराज बाजीगर
पेशा- किसान 
राजनीतिक सफर- भाजपा जजपा सरकार में दुष्यंत चौटाला के मुख्यमंत्री रहते वित्त एवं विकास निगम हरियाणा में डायरेक्टर के पद पर रहे कृष्ण बाजीगर गांव कांगथली के मौजूदा सरपंच है। कृष्ण बाजीगर ने बाहरवीं तक शिक्षा ग्रहण करने उपरांत सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया हुआ है। कृष्ण बाजीगर के पिता स्वर्गीय मुलखराज बाजीगर ताऊ देवी लाल के कट्टर समर्थक रहे थे और उन्होंने गुहला विधान सभा सीट से कई बार टिकट की मजबूत दावेदारी पेश की थी।

बेरी-विधानसभा, जजपा प्रत्याशी

नाम- सुनील दुजाना
पिता- सूबे सिंह
शिक्षा- जेबीटी, ग्रेजुएशन
आयु- 45
पेशा- सरपंच प्रतिनिधि ( सामाजिक कार्यकर्ता) खुद जमींदार है।
जाति- खाती।
पद- जजपा हलका अध्यक्ष बेरी (पूर्व जिला संयोजक बीसी सेल)
पिछले 20 साल से राजनीति से जुडे़ हुए हैं।

जुलाना विधानसभा क्षेत्र से अमरजीत ढांडा

आयु : 41 वर्ष
शिक्षा : 12वीं पास
अमरजीत ढांडा ने 2019 में जजपा के टिकट पर जुलाना विधानसभा चुनाव लड़ा और चुनाव जीतकर विधायक बने। इससे पहले अमरजीत ढांडा जजपा के एक सामान्य से कार्यकर्ता थे। उनका व्यवसाय हैचरी से संबंधित है। उनको दोबारा जुलाना विधानसभा क्षेत्र से जजपा ने चुनावी मैदान में उतार दिया है। अमरजीत ढांडा जाट जाति से संबंध रखते हैं।

उचाना कलां : दुष्यंत चौटाला
आयु : 36 वर्ष
शिक्षा : बीएससी, एलएलएम, एमए
दुष्यंत चौटाला एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा पूर्व हरियाणा उपमुख्यमंत्री हैं। वह जननायक जनता पार्टी के राजनेता हैं। वह 2014 के आम चुनावों में हिसार लोकसभा से इनेलो के टिकट पर सबसे युवा सांसद बने थे।
वह अजय सिंह चौटाला के बेटे हैं। 2018 में उन्हाेंने अपनी अलग जजपा बनाकर 2019 में उचाना कलां विधानसभा से चुनाव लड़ा। उन्होंने यहां से भाजपा की उम्मीदवार प्रेमलता को हराया। गठबंधन सरकार में दुष्यंत चौटाला उपमुख्यमंत्री बने।

जींद विधानसभा : इंजीनियर धर्मपाल प्रजापत
आयु : 64
शिक्षा : इंजीनियर (हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार से कार्यकारी अभियंता के पद से 2019 में स्वेच्छा से सेवानिवृत)
राजनीतिक सफर : 2019 में जननायक जनता पार्टी के कार्यकर्ता में रुप में शुरुआत की
इंजीनियर धर्मपाल प्रजापत के पिता स्व. परमानंद 1987 में लोकदल के टिकट से जींद विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीते थे। उसके बाद उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा। इंजीनियर धर्मपाल प्रजापत में राजनीतिक क्षमता परिवार से ही है। 2019 में जींद में हुए उपचुनाव से उन्होंने राजनीति की शुरुआत की। उन्होंने स्वेच्छा से सेवानिवृत्ति इसलिए ली थी कि उनका नाम उस समय उपचुनाव के लिए लिया जा रहा था। इंजीनियर धर्मपाल प्रजापत फिलहाल जननायक जनता पार्टी में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। उन्होंने इससे पहले कभी चुनाव नहीं लड़ा। धर्मपाल प्रजापत का यह पहला चुनाव होगा।

नलवा विधानसभा से जजपा प्रत्याशी का ब्योरा

नाम - वीरेंद्र चौधरी
आयु - 42
शिक्षा -एमबीए इंटरनेशनल बिजनेस में ,यूनिवर्सिटी ऑफ ग्रीनविच लंदन
वीरेंद्र चौधरी 2019 में पहली बार जजपा की टिकट पर नलवा विधानसभा से प्रत्याशी बनाए गए थे। उनको 21 हजार वोट मिले थे। भाजपा प्रत्याशी रणबीर गंगवा से हार गए थे। जजपा ने एक बार फिर से वीरेंद्र चौधरी पर भरोसा जताते हुए उनको नलवा से मैदान में उतारा है।

टिकट मिलने के कारण - पिछली बार वोट हासिल करना, पिछले पांच साल से लगातार विधानसभा क्षेत्र में सक्रियता, जाट मतदाताओं की बहुलता का फायदा मिलने की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed