{"_id":"6664942ffd3db15f9906916b","slug":"haryana-dharampal-becomes-state-president-of-bsp-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: धर्मपाल बने बसपा के प्रदेश अध्यक्ष, सोरखी को हटाया, लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद एक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: धर्मपाल बने बसपा के प्रदेश अध्यक्ष, सोरखी को हटाया, लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद एक्शन
Sat, 08 Jun 2024 10:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 08 Jun 2024 10:56 PM IST
सार
बसपा प्रदेश प्रभारी सुमेर जांगड़ा भी हटाए गए हैं। लोकसभा चुनाव में हार के बाद कदम उठाया गया है। धर्मपाल बसपा के प्रदेश अध्यक्ष बन गए हैं।
विज्ञापन
धर्मपाल तिगरा।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव में बसपा प्रत्याशियों को मिली करारी हार के बाद अब पार्टी आला कमान एक्शन मोड में है। बसपा ने पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष राजवीर सोरखी और प्रदेश प्रभारी सुमेर जांगड़ा दोनों को ही पदों से हटा दिया है। साथ ही जिले के तिगरा गांव निवासी धर्मपाल को पार्टी का नया प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। शनिवार शाम पार्टी नेताओं ने जगाधरी स्थित जिला कार्यालय में धर्मपाल तिगरा का फूल मालाओं से स्वागत किया। फिर लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी के केंद्रीय कोऑर्डिनेटर एवं हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ के प्रदेश इंचार्ज रणधीर सिंह बेनीवाल ने शनिवार काे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश मायावती के आदेशानुसार हरियाणा के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सोरखी को तत्काल प्रभाव से हटाकर उनकी जगह धर्मपाल तिगरा को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं प्रदेश प्रभारी सुमेर जांगड़ा को भी उनके पद से हटा दिया है। अब वह केवल एक विधानसभा जौलाना को देखने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विदित हो कि नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष धर्मपाल तिगरा दो दशक से बसपा में हैं। पार्टी में उनका सफर बूथ अध्यक्ष से शुरू हुआ था। फिलहाल वह दो टर्म से जिला परिषद के सदस्य हैं। उनसे पहले उनकी पत्नी रीना रानी जिला परिषद की सदस्य थीं।
विज्ञापन
वह 2010 से 2015 तक जिला परिषद यमुनानगर की चेयरपर्सन रहीं। इसके बाद धर्मपाल तिगरा 2007 से 2017 तक लगातार 10 साल कोऑपरेटिव बैंक नाहरपुर पैक्स के निदेशक भी रहे हैं।
बसपा जिला प्रभारी राजेश कटारिया ने कहा कि धर्मपाल तिगरा जिला परिषद की बैठक के अलावा बाहर भी लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।