यमुनानगर हरियाणा एसोसिएशन पटवार एवं कानूनगो, यमुनानगर के पदाधिकारियों व सदस्यों ने कोरोना वायरस रिलीफ फंड में गरीबों के लिए खाद्य सामग्री उपायुक्त मुकुल कुमार की अध्यक्षता में जिला रैडक्रास सोसाईटी को दान स्वरूप भेंट की। उपायुक्त मुकुल कुमार ने बताया कि सूखा राशन व खाद्य सामग्री में आटा, चीनी, दाल, बेसन, रिफाइंड तेल दान दी गई हैं। उन्होंने कहा कि लाक डाउन के दौरान गरीब परिवारों को तैयार खाना व सूखा राशन विभिन्न संस्थाओं द्वारा वितरित किया जा रहा है। मौके पर जिला राजस्व अधिकारी अभिषेक, जिला पंचायत अधिकारी शंकर लाल गोयल, प्रधान साधूराम, महासचिव सुशील कुमार, कानूनगो हरिन्द्र पाल, सतीश कुमार, रामफल, पटवारी गौरव राणा व अन्य पटवारी उपस्थित रहे।