फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   harbal natural park reopen after lockdown

पांच महीने बाद पर्यटकों के लिए खोला गया हर्बल नेचुरल पार्क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
harbal natural park reopen after lockdown
हर्बल नेचुरल पार्क चुहड़पुर कलां को कोरोना रोकथाम की शर्तों के साथ खोला गया। वनराजिक अधिकारी कलेसर कुलदीप सिंह ने बताया कि लॉकडाउन के चलते करीब पांच माह से हर्बल नेचुरल पार्क बंद था, जिसे अब कोरोना वायरस को लेकर जारी सरकार व स्वास्थ्य विभाग की सामाजिक दूरी को ध्यान में रखने की शर्त पर आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। उन्होंने बताया कि हर्बल पार्क में घूमने आने वालों को हिदायत दी जा रही है कि शारीरिक दूरी का ध्यान रखें और फेस मास्क का प्रयोग जरूर करें। हर्बल पार्क खुलने से लोगों में खुशी है और दूर-दूर से लोग हर्बल पार्क में घूमने के लिए पहुंच रहे हैं। घूमने आने वाले पर्यटकों ने बताया कि वे अनलॉक में वे कई बार हर्बल पार्क घूमने के लिए आए। लेकिन लॉकडाउन से बाद से पार्क बंद पड़ा था, जिस कारण निराश होकर उन्हें लौटना पड़ा। जब से उनको जानकारी मिली है कि हर्बल पार्क खोल दिया गया है तो रविवार का दिन छुट्टी होने के कारण वह परिवार समेत हर्बल पार्क में घूमने के लिए आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed