{"_id":"67046a5f8a7a26c7e60f9c84","slug":"hanuman-ji-sets-lanka-on-fire-audience-thrilled-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-126560-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: हनुमान जी ने लगाई लंका में आग, दर्शक रोमांचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: हनुमान जी ने लगाई लंका में आग, दर्शक रोमांचित
Tue, 08 Oct 2024 04:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 08 Oct 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। पुरानी अनाज मंडी (जड़ौदा गेट) में श्री शारदा रामलीला ड्रामेटिक कमेटी की ओर से कराए जा रहे रामलीला मंचन में कलाकारों ने सीता खोज व लंका दहन प्रसंग का मंचन किया। लंका दहन देखकर दर्शक रोमांचित हो गए।
मंचन में कलाकारों ने दिखाया कि सीता जी का पता करने के लिए श्रीराम जी को ओर से हनुमान जी को भेजा जाता है। हनुमान जी समुद्र पार कर लंका पहुंचते हैं, इससे पहले सुरसा व लंकिनी संवाद का मंचन दिखाया गया। इसके बाद हनुमान अपना आकार छोटा कर अशोक वाटिका पहुंचते हैं, जहां उन्हें सीता माता के दर्शन होते हैं।
यहां देखते हैं कि सीता माता को रावण द्वारा डराया जा रहा है। रावण के जाने पर हनुमान जी सीता माता को श्रीराम जी का संदेश देते हैं। इसके बाद हनुमान जी को भूख लगती है, वह अशोक वाटिका में लगे फलों का सेवन करते हैं। इस पर वहां रावण की सेना हनुमान जी को रोकती है। इस पर हनुमान जी अशोक वाटिका को उजाड़ देते हैं। यह संदेश रावण पर पहुंचाया जाता है, जिस पर हनुमान जी से युद्ध के लिए अक्षय कुमार को भेजा जाता है।
विज्ञापन
हनुमान जी व अक्षय कुमार के बीच युद्ध होता है, जिसमें अक्षय कुमार मारा जाता है। इसके बाद इंद्रजीत हनुमान जी को कैद कर रावण के दरबार में पेश करता है। रावण द्वारा हनुमान जी की पुंछ जलाने के आदेश देते हैं। हनुमान जी की पुंछ में आग लगाए जाने पर वह उससे पूरी लंका में आग लगा देते हैं।