फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Handicraft training given to students

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को दिया हस्त कौशल का प्रशिक्षण

Wed, 25 Feb 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 25 Feb 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Handicraft training given to students
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में कौशल निर्माण व उद्यमिता विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में विद्यार्थियों को हस्त कौशल का प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम संस्थान नवाचार परिषद, महिला प्रकोष्ठ व वाणिज्य कला विभाग के नेतृत्व में इनरव्हील क्लब की ओर से करवाया गया। इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष हीनू गोयल मुख्यातिथि रहीं। प्राचार्य डॉ. करुणा ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों में हस्तशिल्प कौशल को बढ़ावा देना है। आज उद्यमशीलता व रोजगार के लिए हार्ड व सॉफ्ट स्किलस बहुत महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

क्लब अध्यक्ष गोयन ने कार्यशाला के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यशाला की प्रशिक्षक निधि गर्ग ने बताया कि तकनीकी युग में विद्यार्थी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की सहायता से कौशल का विकास कर सकते हैं पर हस्तशिल्प कला के लिए कौशल निर्माण कार्यशाला से ही संभव है। कार्यशाला में 100 से अधिक विद्यार्थियों को बचे कपड़े से फूल बनाने सिखाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा विद्यार्थियों को विपणन व ब्रांडिंग के टिप्स भी दिए गए। डॉ. राखी ने बताया कि कार्यशाला में विद्यार्थियों को हस्तशिल्प व हस्तकला से जुड़ी वस्तुओं के निर्माण से नया व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रो. सीमा जैन ने कहा कि अपनी कला से हम कोई भी रोजगार शुरू करके सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed