फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Hamida Head's pond became an election issue

Yamuna Nagar News: हमीदा हेड का जोहड़ बना चुनावी मुद्दा

Thu, 20 Feb 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 20 Feb 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Hamida Head's pond became an election issue
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम के वार्ड 14 से रानी कालड़ा के पास पार्षद के साथ डिप्टी मेयर का ओहदा भी रहा, बावजूद इसके वार्ड में कई समस्याएं जस की तस हैं। बड़ा मुद्दा हमीदा हेड के पास बना जोहड़ रहा, जो लोगों के लिए गंदगी की दिक्कत बढ़ाने के साथ गायों, गोवंश व अन्य पशुओं की मौत की वजह भी बना।
विरोध में गोरक्षकों व निवासियों ने नगर निगम का घेराव करने सहित कई प्रदर्शन किए, बावजूद इसके न जोहड़ पर सफाई है न तारबंदी। हालांकि यहां दो वर्षों से रिवर फ्रंट बनाने की खूब चर्चाएं हैं, पर धरातल पर इसका काम शुरू नहीं हो पाया। इसके अलावा वार्ड की कई कॉलोनियों व मोहल्लों में नालियां-सीवर जाम कहीं बंद स्ट्रीट लाइट व फैली गंदगी की परेशानी है।
विज्ञापन

यहां खड्डा कॉलोनी व आसपास के निचले इलाकों में हर साल मानसून में निवासी कई फीट जलभराव की दिक्कत भी झेलते हैं। अब निगम चुनाव में यही मुद्दे, समस्याएं वार्ड के लोगों की जुबान पर है, जिनका भावी मेयर व पार्षद प्रत्याशियों से वह समाधान की आस लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्तूबर-2018 के निगम चुनाव में वार्ड महिला आरक्षित रहा, पर इस बार वार्ड सामान्य महिला के लिए आरक्षित है। यहां से भाजपा ने निवर्तमान पार्षद एवं डिप्टी मेयर रानी कालड़ा के स्थान पर वार्ड आठ से पूर्व पार्षद रहीं संगीता सिंघल को पार्षद चुनाव में उतारा है। कांग्रेस की ओर से सलमा चुनावी मैदान में हैं। दो आजाद उम्मीदवार सुनैना व बेअंत भी पार्षद की दौड़ में हैं।
चारों प्रत्याशी अपनी जीत के लिए जोर लगा रहे हैं। उनके सामने वार्ड की पुरानी समस्याओं के बीच जीत हासिल करने की चुनौती है। साथ ही इस बार पिछले चुनाव से वार्ड में बढ़े पोलिंग बूथ व मतदाता भी चुनौती बढ़ा रहे हैं। अक्तूबर-2018 के चुनाव में इस बार सात पोलिंग बूथ व 4774 मतदाता ज्यादा हैं। गत चुनाव में वार्ड में कुल 13063 मतदाता रहे, पर इस बार बढ़कर 17837 मतदाता हो गए हैं।
राज सिंह ने बताया कि कई जगह स्ट्रीट लाइट लग ही नहीं पाए हैं और जहां लगे हैं, वहां बंद पड़े हैं। ऐसे में शाम बाद घरों-दुकानों से आने-जाने में अंधेरे के बीच सड़क हादसे के साथ आपराधिक घटना की आशंका रहती है। स्ट्रीट लाइट व्यवस्था में बहुत ज्यादा सुधार करने की जरूरत है।
सलमान ने बताया कि वार्ड में अधिकांश क्षेत्र में नालियों व सीवरेज की सफाई नहीं होती। कई जगह तो नाले-नालियां व सीवरेज सफाई न होने से गंदगी से जाम पड़े हैं। इसके चलते बारिश के दिनों में जलभराव के हालात झेलने पड़ते हैं। इसका समाधान होना चाहिए।
अतुल ने बताया कि न तो नियमित झाड़ू लगाने के लिए सफाई कर्मचारी आते हैं और न रोज कचरा उठान के लिए निगम के वाहन। ऐसे में कचरे को लोग इधर-उधर गलियों-सड़कों किनारे या प्लॉटों व खुले स्थानों में गिरा देते हैं, जिससे लोगों को दुर्गंध व मक्खी-मच्छरों की परेशानी होती है।
दीक्षित शर्मा ने बताया कि वार्ड का बड़ा मुद्दा हमीदा हेड पर बने जोहड़ का है। इसमें कई गाय व गोवंश गिरकर मर चुके हैं। इस पर निगम का घेराव करने सहित कई प्रदर्शन व हर जगह पत्राचार कर चुके हैं। अभी भी न जोहड़ साफ न उसकी तारबंदी हुई। यहां रिवर फ्रंट बनाने की परियोजना भी कागजों में लटकी है।

नई वार्डबंदी के बाद क्षेत्र
शुगर मिल कॉलोनी, टंकी वाली गली, गोमती गली, पुलिस चौकी, सुहदीर चक्की, अशोक चक्की, घड़ी रोड, मदरसा, नजीर टोका, आनंद कॉलोनी, आत्मापुरी, शकील गली, खेड़ा मोहल्ला, सरोज गली, आनंद कॉलोनी, खड्डा कॉलोनी, सरोज गली, खड्डा कॉलोनी, आनंदपुरी, गढ़ी गुजरान गढ़ी रोड, खेड़ा गली, मदरसा वाली गली, नालके वाली गली, दिशा वाली गली, शमशान घाट, पुलिस चौकी, वाल्मीकि बस्ती, नहर कॉलोनी, लाइब्रेरी चौक, गलाटी गली, लकड़ मंडी, लाल सिंह मोहल्ला, रेलवे कॉलोनी, हरिजन माजरी, लेखराज मार्केट, खड्डा कॉलोनी वाली गली, वाल्मीकि बस्ती, ट्यूबवेल वाली गली, ट्रांसफार्मर वाली गली, श्मशान गली, गुरुद्वारा साहिब वाली मेन गली, सुधीर चक्की वाली गली, गारी वाली गली, नलके वाली गली, लकड मंडी वाली गली, कुष्ठ धर्मशाला।
वर्ष - बूथ - पुरुष - महिला - कुल
2018- 11 - 7238 - 5825 - 13063
2025- 18 - 9731 - 8106 - 17837
वार्ड-14 में मतदाता
बूथ संख्या - पुरुष - महिला
201 - 345 - 271
202 - 244 - 203
203 - 736 - 624
204 - 464 - 365
205 - 389 - 338
206 - 765 - 609
207 - 674 - 545
208 - 746 - 673
209 - 739 - 591
210 - 500 - 441
211 - 464 - 392
212 - 602 - 524
213 - 432 - 334
214 - 737 - 613
215 - 577 - 507
216 - 569 - 476
217 - 685 - 539
218 - 63 - 61
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed