{"_id":"61cb65ba9f097b1eb40c238b","slug":"hall-built-for-educating-children-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl942844140","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को शिक्षित करने के लिए बनवाया हॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को शिक्षित करने के लिए बनवाया हॉल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शहर की साईं सौभाग्य संस्थान के 12 साल पूरे होने पर डॉ. मोहन लाल गुप्ता मेमोरियल हॉल का उद्घाटन किया गया। यह हॉल औद्योगिक क्षेत्र श्री शिरडी साईं मंदिर प्रांगण में बनाया गया। यहां तीन सौ बच्चे शिक्षा ग्रहण करेंगे।
मुख्यातिथि मेयर मदन चौहान हॉल का उद्घाटन किया। महासचिव निपुण गर्ग ने बताया कि साईं सौभाग्य संस्थान जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा, प्रतियोगिता, सिलाई, ब्यूटी पार्लर सहित अन्य कौशल प्रशिक्षण 12 वर्ष से निशुल्क दे रहा है। संस्थान अध्यक्ष आदित्य गुप्ता ने बताया कि पहले यहां नीचे एक हॉल मंदिर का होता था। जिसमें केवल 100 बच्चे ही पढ़ पाते थे। यहां पर बहुत बच्चे ऐसे थे, जिनका जगह के कारण दाखिला नहीं किया जाता था।
इसे देखते हुए संस्थान ने डॉ. मोहन लाल गुप्ता मेमोरियल हॉल का निर्माण करवाया। हॉल में एक समय में 300 से अधिक बच्चे शिक्षा ग्रहण करेंगे। विनीता गुप्ता ने अपने स्व. पति डॉ. मोहनलाल की याद में हॉल बनवाया है। उनका सपना था कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। मीडिया प्रभारी गुलशन भारद्वाज ने बताया कि मोहन लाल हाल के अलाव ामंदिर में नीचे दो नए हॉल बनाए गए हैं जिसमें अंकित गोयल, राजीव नैय्यर, परमजीत सिंह, अरुण गोयल, शुभम गोयल, राहुल हांडा ने मंदिर कमेटी सदस्य व अन्य भक्तों ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
मेयर मदन चौहान ने गुप्ता परिवार व साईं सौभाग्य संस्था के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षित होने से ही सामाजिक की बुराइयां दूर की जा सकती है। संस्थान की प्राचार्य ममता ने बताया कि 12 वर्षीय उत्सव पर बच्चों ने शिव स्तुति, भांगड़ा, गरबा, योगा आदि कार्यक्रम से अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में संस्थान के बच्चों सहित स्टॉफ सदस्य डोली, गुरजीत, अंजू, मधु गर्ग सहित अन्य उपस्थित रहीं।