फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Gurudwara's store keeper and car servant were injured with kirpans and sticks.

Yamuna Nagar News: गुरुद्वारा के स्टोर कीपर और कार सेवक को किरपान व डंडों से किया घायल

Sat, 19 Oct 2024 05:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 19 Oct 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
Gurudwara's store keeper and car servant were injured with kirpans and sticks.
साढौरा। गुरुद्वारा पीर बुधु साहब में कार सेवा की ग्राही के लिए चार कार सेवकों ने गुरुद्वारा के स्टोर कीपर व कार सेवक बाबा सुखदेव सिंह पर किरपान व डंडों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने बाबा सुखदेव सिंह को धर्मशाला के कमरे में बंधक बनाकर पीटा। पुलिस ने शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सवानिया मोहल्ला निवासी कुलदीप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मुख्य बाजार में चड्ढा करियाना स्टोर के नाम से दुकान है। वह गुरुद्वारा पीर बुधु साहब साढौरा में स्टोर कीपर भी है। करीब दो माह पहले उन्होंने गुरुद्वारा साहब में कार सेवा के लिए पंजाब के पटियाला के खुर्द पठान माजरा निवासी सुखदेव सिंह को रखा था। वह अपने साथ पंजाब के तरनतारन के चबलकलां निवासी जोबन प्रीत सिंह, फतेहाबाद के जडवाला सोत्तर गांव निवासी लाडी, उत्तराखंड के मुस्तकम मुकुंदपुर गांव निवासी मनप्रीत सिंह व अमरजीत सिंह को भी कार सेवा के लिए लाया था। वे सभी गुरुद्वारा साहब की कार सेवा करते थे और शाम को कार सेवा के बाद गुरुद्वारा साहब की धर्मशाला में आ जाते थे और वहीं रहते थे। बुधवार शाम करीब सात बजे वह धर्मशाला में सुखदेव सिंह से कार सेवा के बारे में बातचीत कर रहा था। इस दौरान जोबन प्रीत सिंह, लाड़ी, मनप्रीत सिंह व अमरजीत सिंह ने उसके व सुखदेव के साथ कार सेवा की ग्राही के लिए बहस करनी शुरू कर दी और उनके साथ मारपीट की। बात में चारों आरोपी सुखदेव सिंह को धर्मशाला के अंदर बने कमरे में ले गए और कुंडी अंदर से बंद कर उसे पीटा। आरोपियों ने किरपान व डंडों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। किसी तरह वह और सुखदेव सिंह आरोपियों से छूट कर भागे और अपनी जान बचाई। बाद में उन्हें अस्पताल में उपचार दिया गया। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। साढ़ौरा थाना पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed