फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Grandmother accused of sexually abusing 10-year-old grandson

Yamuna Nagar News: दादी पर 10 वर्षीय पोते के यौन शोषण का आरोप

Thu, 25 Jun 2026 03:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 25 Jun 2026 03:21 AM IST
विज्ञापन
Grandmother accused of sexually abusing 10-year-old grandson
यमुनानगर। महिला थाना में एक महिला ने अपनी ही सास पर अपने 10 वर्षीय बेटे का यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी दादी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


महिला थाने में दी गई शिकायत के अनुसार पीड़ित की मां ने बताया कि यह कथित कृत्य जून 2023 से सितंबर 2025 के बीच की अवधि के दौरान हुआ, जब उसका बेटा अपनी दादी के पास रहता था। इस घटना के बाद से पूरे परिवार में आरोपी दादी के खिलाफ रोष है। मामले की जांच कर रहीं महिला थाना की सब इंस्पेक्टर अरमदीप कौर ने बताया कि शिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी महिला फिलहाल शहर से बाहर है, जिसे जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है। पुलिस का कहना है कि यह एक संवेदनशील और पारिवारिक विवाद से जुड़ा मामला है, इसलिए सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
चमकौर सिंह, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed