फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Grain markets will remain closed today, wheat will not be purchased

Yamuna Nagar News: आज बंद रहेंगी अनाज मंडियां, नहीं होगी गेहूं खरीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
Grain markets will remain closed today, wheat will not be purchased
यमुनानगर। प्रदेश के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने शनिवार को चंडीगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से डीसी व अन्य अधिकारियों से रबी-फसल की खरीद से संबंधित व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडियों में गेहूं व सरसों की आवक तेजी से बढ़ रही है। किसानों व आढ़तियों से तालमेल करके रविवार को मंडियों में फसल की खरीद बंद रखें।
विज्ञापन

ट्रकों व अन्य वाहनों के माध्यम से 24 घंटे में 50 प्रतिशत गेहूं व सरसों की फसलों का मंडियों से कल शाम तक उठान करवा कर गोदामों में रखवाएं। मंडियों में फसलों के उठान में कोताही न बरती जाए। वे स्वयं इसका फीडबैक लेंगे।
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने कहा कि अगर गेहूं उठान के लिए आढ़ती अपने वाहन का इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की तरफ से तय रेट दे दिए जाए। किसान की फसल का जे-फॉर्म कटने के 72 घंटे के अंदर-अंदर फसल का भुगतान किया जाए। उन्होंने फसल खरीद से संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों को अपनी फसल की बिक्री करने में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। इसके उपरांत डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने गेहूं खरीद एजेंसियों के अधिकारियों से कहा कि वह गेहूं खरीद के उपरांत मंडी से गेहूं का उठान शीघ्र अति शीघ्र कराना सुनिश्चित करें, जिससे मंडी में गेहूं बेचने वाले किसानों को असुविधा न हो। मौके पर जिला राजस्व अधिकारी श्याम लाल, उप कृषि निदेशक आत्मा राम गोदारा, डीएम हैफेड शीशपाल, डीएफएससी अशोक शर्मा मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed