फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Government Model Sanskriti School First in Kabaddi

Yamuna Nagar News: कबड्डी में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल प्रथम

Thu, 23 Jul 2026 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 23 Jul 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Government Model Sanskriti School First in Kabaddi
प्रतियोगिता की विजेता टीम के साथ कोच, आयोजक व अन्य। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


व्यासपुर। खंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व्यासपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कबड्डी और वॉलीबॉल में प्रतिभा का लोहा मनवाया है। प्रतियोगिता में विद्यालय की टीमों ने कई वर्गों में बेहतर प्रदर्शन कर विजेता और उपविजेता का स्थान हासिल किया।
अंडर-17 लड़कों की कबड्डी में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व्यासपुर का सामना एमआर इंटरनेशनल स्कूल से हुआ। रोमांचक मुकाबले में व्यासपुर विद्यालय की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-17 बालिका कबड्डी के फाइनल में बीएस स्कूल और राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व्यासपुर टीम आमने-सामने रहीं। इसमें बीएस स्कूल विजेता रहा। व्यासपुर की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन


अंडर-14 बालक कबड्डी के फाइनल मुकाबले में आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल और राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व्यासपुर के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। इसमें आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि व्यासपुर विद्यालय की टीम द्वितीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-14 बालिका कबड्डी में बीएस इंटरनेशनल स्कूल और दून इंटरनेशनल स्कूल के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें बीएस स्कूल ने प्रथम तथा दून इंटरनेशनल स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वॉलीबॉल अंडर-14 बालक वर्ग में एमआर इंटरनेशनल स्कूल और न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल व्यासपुर के बीच फाइनल मुकाबला हुआ।

एमआर इंटरनेशनल स्कूल ने प्रथम और न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व्यासपुर और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की टीमों ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंधन ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुएजिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed