फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Goods worth two lakhs stolen after breaking the locks of the house

Yamuna Nagar News: घर के ताले तोड़कर दो लाख का माल चोरी

Sat, 07 Jun 2025 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 07 Jun 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Goods worth two lakhs stolen after breaking the locks of the house
विज्ञापन




यमुनानगर। शिवाजी पार्क कॉलोनी में चोर सूने मकान का ताला तोड़कर गहने, नकदी, बर्तन व अन्य सामान चोरी कर लिया गया। शहर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिवपुरी-बी काॅलोनी निवासी हितेश दत्ता ने बताया कि उनके ताऊ का मकान शिवाजी पार्क में है। ताऊ को पैरालाइज हैं। 15 दिन पहले ताई की तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें अपने घर ले आए थे। 26 मई को उनका निधन हो गया। शिवाजी पार्क वाला मकान खाली पड़ा था। वीरवार की शाम को मकान के ताले टूटे मिले। अंदर से एलईडी, बर्तन, 15 हजार रुपये, सोने की बालियां, सोने की दो अंगूठियां व अन्य सामान गायब था। संवाद


सीसीटीवी में कैद हुए चोरी के आरोपी

यमुनानगर। बैंक काॅलोनी निवासी अमंत कुमार का मकान निर्माणाधीन है। वह 21 मई को उत्तर प्रदेश में किसी काम के लिए गया था। वहां से वीरवार को लौटा। जब निर्माणाधीन मकान पर गया तो वहां से एसी के पाइप, बिजली के तार व टोटियां चोरी की गई थी। सीसीटीवी में दो युवक चोरी करते दिखाई दे रहे हैं। गांधीनगर थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया। संवाद
विज्ञापन



वर्कशाप का शटर तोड़ चुराया सामान


यमुनानगर। पुराना हमीदा निवासी संदीप कुमार की राणा मार्केट में संदीप हैवी इलेक्ट्रिक वर्क्स के नाम से वर्कशाप है। वीरवार की रात को वह दुकान बंद कर घर आ गए थे। अगले दिन सुबह पड़ोसी ने उन्हें फोन कर बताया कि वर्कशाप का शटर उखड़ा है। वर्कशाप पर आकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था। अंदर से चार रील काॅपर गायब थी। शहर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed