{"_id":"65060806721d94bdd606a526","slug":"goods-worth-thousands-stolen-from-office-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-5818-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कार्यालय से हजारों का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कार्यालय से हजारों का सामान चोरी
विज्ञापन
चोरों ने जय सिटी में बने कार्यालय के ताले तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने शिकायत पर चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
गांव सारन निवासी श्रवण कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने जय सिटी में कार्यालय बनाया हुआ है। वह काफी दिनों से बंद पड़ा है। 15 सितंबर को जब वह कार्यालय आया तो उसने देखा कि ताले टूटे पड़े हैं और अंदर सामान गायब है। जांच करने पर कार्यालय से एक फ्रिज, एल्युमिनियम के 13 दरवाजे और दो खिड़कियां गायब मिलीं। इस पर उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
उधर, उत्तर प्रदेश के गांव डालमपुर निवासी अमरीश कुमार ने बताया कि उसने लालद्वारा के नजदीक समार्ट प्वाइंट के नाम से दुकान की हुई है। चोरों ने उसकी दुकान का ताला तोड़कर कॉस्मेटिक व खाने पीने का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।