फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Goldsmith went to Kaithal to return car

कैथल में कार लौटाने गया था सुनार, चोरों ने घर से साढ़े 10 तोले सोना व पौना किलो चांदी के गहने चुराए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
Goldsmith went to Kaithal to return car
बिलासपुर। कैथल में शादी समारोह के बाद कार लौटाने गए सुनार के घर के ताले तोड़ चोरों ने साढ़े दस तोले सोने व पौना किलो चांदी के गहनों पर हाथ साफ किया। चोरों ने सुनार के कपालमोचन मार्ग पर राधा स्वामी सत्संग कॉलोनी स्थित घर को निशाना बनाया। चोर जाते समय अपना मोबाइल घर के बेड पर भूल गए और घर में रखा दूसरा फोन उठा ले गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर चोरी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राधा स्वामी सत्संग कॉलोनी निवासी पवन वर्मा ने बताया कि उसकी गांव रामपुर में सुनार की दुकान है। लॉकडाउन की सूचना पर वह दुकान से कुछ जेवरात घर पर उठा लाया था। पवन वर्मा ने बताया कि एक शादी के सात तोले सोने के ऑर्डर के जेवरात भी घर पर रखे हुए थे। रविवार को वह अपने परिवार के साथ कैथल में अपनी भतीजी की शादी के बाद कार लौटाने के लिए गया हुआ था। कैथल जाने से पूर्व उसकी पत्नी ने अपने चांदी व सोने के गहने भी उतार कर अलमारी में रख दिए थे। सोमवार की दोपहर जब वह वहां से घर लौटा तो मुख्य गेट का ताला लगा हुआ था। गेट का ताला खोलकर घर में प्रवेश किया तो मुख्य कमरे के दरवाजे का कुंडा टूटा हुआ था। कमरों में जाकर देखा तो सभी कमरों का सामान बिखरा हुआ था। इसके अलावा अलमारी व मंदिर में रखा भी इधर उधर पड़ा था। घर के बिखरे सामान को देखकर वह चक्कर खाकर गिर पड़ा। परिवार के अन्य सदस्यों ने उसे संभाला। जांच करने पर पता चला कि चोर घर में रखा लगभग साढ़े दस तोला सोना व पौना किलो चांदी के गहने चुरा ले गए। इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर बिलासपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने घटना स्थल से चोरों का एक मोबाइल बरामद किया। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है। बिलासपुर थाना प्रभारी जोगिंद्र सिंह का कहना है कि मामले में अज्ञात पर चोरी का केस दर्ज कर लिया गया है। चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उनका पता कर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed